महाकुंभ भगदड़ में आंखों के सामने मर गईं मां..आंसुओं में डूबी श्रद्धालु की आपबीती Stampede at Kumbh Mela: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद एक बार फिर हालात सामान्य हो रहे हैं।
इस बीच हादसे से जुड़े श्रद्धालुओं ने खौफनाक कहानी बयां की है।
India
महाकुंभ भगदड़ में आंखों के सामने मर गईं मां..आंसुओं में डूबी श्रद्धालु की आपबीती
महाकुंभ भगदड़ में आंखों के सामने मर गईं मां..आंसुओं में डूबी श्रद्धालु की आपबीती Stampede at Kumbh Mela: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद एक बार फिर हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच हादसे से जुड़े श्रद्धालुओं ने खौफनाक कहानी बयां की है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा? Prayagraj Tragedy: प्रयागराज महाकुंभ

Article Advertisement
Article Advertisement
आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
Prayagraj Tragedy: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के चलते इतना दबाव बढ़ा कि अचानक भगदड़ मच गई।
अब तक कई लोगों के घायल और मरने की बात कही जा रही है।
कई गंभीर घायलों को सेक्टर 2 में बने हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के औरंगाबाद से महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे सूरज यादव ने इंडिया टुडे को बताया कि हम 12-13 लोग स्नान करने के लिए पहुंचे थे।
ऐसी भगदड़ मची कि मेरी मां दबकर मर गई।
एक अन्य श्रद्धालु फूलचंद विश्वकर्मा ने बताया रात को हम नहाकर निकले थे।
उधर से गेट खुल गया था।
दोनों ओर से पब्लिक थी।
लोग एक-दूसरे को रौंद रहे थे।
मेरी पत्नी की मौत हो गई थी, मैं भी आधे घंटे तक भीड़ में दबा रहा।
औरंगाबाद से पहुंचे एक अन्य यात्री ने इंडिया टुडे को बताया कि कुछ लोग घाट की ओर जा रहे थे।
इतने में कुछ लोग पीछे की ओर लौटने लगे।
इधर से जा रहे लोगों ने धक्का दिया तो कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।
भीड़ में लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए।
बैरिकेडिंग टूटने से मची भगदड़ बता दें कि मौनी अमावस्या के चलते प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी।
इस दौरान बैरिकेडिंग का एक हिस्सा गिर गया और भगदड़ मच गई।
कुछ ही मिनटों में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ गए और स्थिति बेकाबू हो गई।
भगदड़ की सूचना पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर पहुंचीं।
अब तक महाकुंभ में 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं।
इस बीच मची भगदड़ ने श्रद्धालुओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
