अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

छह स्टेशनों की सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी

छह स्टेशनों की सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी सहरसा सहित समस्तीपुर मंडल के छह स्टेशन चकाचक दिखेंगे। इसके लिए हाईटेक नई तकनीक वाली मशीनों से स्टेशन की सफाई की जाएगी। पहली बार शुरू होने वाली सफाई की यह व्यवस्था सहरसा के अलावा दरभंगा, जयनगर, रक्सौल, मधबुनी और नरकटियागंज स्टेशन पर भी दिखेगा। बैटरी से चलने वा

छह स्टेशनों की सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी

Article Advertisement

छह स्टेशनों की सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी सहरसा सहित समस्तीपुर मंडल के छह स्टेशन चकाचक दिखेंगे। इसके लिए हाईटेक नई तकनीक वाली मशीनों से स्टेशन की सफाई की जाएगी। पहली बार शुरू होने वाली सफाई की यह व्यवस्था सहरसा के अलावा दरभंगा, जयनगर, रक्सौल, मधबुनी और नरकटियागंज स्टेशन पर भी दिखेगा।

Article Advertisement

बैटरी से चलने वाली स्वीप राइडर मशीन से प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन के अन्य हिस्से को साफ किया जाएगा। हायर प्रेसर जेट क्लीनिंग मशीन से पटरी पास के एप्रोन सहित अन्य जगहों को साफ रखा जाएगा। बता दें कि स्वीप राइडर मशीन पर एक सफाईकर्मी बैठा रहेगा और मशीन खुद ब खुद सफाई करते जाएगी। सफाई अच्छी होने पर यात्रियों को गंदगी से निजात मिलेगी। समस्तीपुर मंडल के ईएनएचएम राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर सफाई और कहीं कोई दाग-धब्बे तक नहीं दिखे इसके लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह सुविधा बहाल की जाएगी। सहरसा स्टेशन की सफाई व्यवस्था के लिए कोलकाता, भागलपुर सहित अन्य जगहों की पांच कंपनियों ने टेंडर डाला है। चार अक्टूबर को टेंडर खुलने के बाद रेलवे के गाइडलाइन मुताबिक कौन सी कंपनी उपयुक्त है इसे टेंडर कमेटी फाइनल करेगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read