अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक

  दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक विश्व दिव्यांग दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुनियाद केन्द्र परिसर में सामाजिक सुरक्षा कोषांग और बुनियाद केन्द्र (सक्षम) के सौजन्य से दिव्यांगों को ट्राईसाईिकल और मेडल देकर सम्मानित किया। डीएम नवदीप शुक्ला ने सम्मानित करते हुए कहा

दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक

Article Advertisement

  दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक विश्व दिव्यांग दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुनियाद केन्द्र परिसर में सामाजिक सुरक्षा कोषांग और बुनियाद केन्द्र (सक्षम) के सौजन्य से दिव्यांगों को ट्राईसाईिकल और मेडल देकर सम्मानित किया।

Article Advertisement

डीएम नवदीप शुक्ला ने सम्मानित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को आर्थिक और समाजिक अधिकार व आजादी दिलाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने दिव्यांगों को सशक्त और जागरूक बनाने पर बल दिया। समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक मो. अजमल खुर्शीद ने दिव्यांगों के अधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और योगदान के बारे में चर्चा की। बुनियाद केन्द्र के जिला प्रबंधक नूरी बेगम ने केन्द्र की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लोगों को दी। मौके पर 16 दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईिकल और मनरेगा पीओ द्वारा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कुल 1337 दिव्यांगों द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर दिये गये आवेदन को स्वीकृति दी गयी। दूसरी तरफ बीएन मंडल स्टेडियम में बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में छह से 18 आयुवर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसए के डीपीओ गिरीश कुमार व एमडीएम के डीपीओ केएन सादा ने किया। मौके पर संभाग प्रभारी पूनम कुमारी, समावेशी शिक्षा कर्मी योगेन्द्र कुमार, ब्रजेश, राजेश, श्रवण, ओमप्रकाश, रामजीतआदि मौजूद थे। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read