अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की छात्रों को दी जानकारी

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की छात्रों को दी जानकारी प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत के ग्राम नवटोल स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की. वही डीआरसीसी क

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की छात्रों को दी जानकारी

Article Advertisement

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की छात्रों को दी जानकारी प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत के ग्राम नवटोल स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की. वही डीआरसीसी के एसडब्लओ सुमित कुमार ने विकसित बिहार के सात निश्चय आर्थिक हल युवाओं को बल को लेकर बच्चों के बीच योजनाओं की जानकारी दी. योजनाओं में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत बच्चों को मिलने वाली लाभ के बारे में बताया. मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि यह योजना उस बच्चे के लिए है जो बच्चा आगे की पढ़ाई पैसों की खातिर नहीं कर पाता है.   उसे सरकार आर्थिक रूप से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से सहायता करती है. वही एसडब्लुओ सुमित कुमार ने कहा इस योजना में 12वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण इक्छुक छात्र-छात्राओं को चार लाख तक कि शिक्षा ऋण साधारण ब्याज दर चार प्रतिशत एवं महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंटर के लिए एक प्रतिशत पर उपलब्ध कराया जायेगा. इसमें अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है. स्नातकोत्तर छात्रों के लिए 30 वर्ष है. उन्होंने कहा स्वयं सहायता भत्ता में 12वीं उत्तीर्ण युवा युवती को रोजगार तलाशने में एक हजार रुपये 24 महीना तक आर्थिक मदद किया जाता है. कुशल युवा कार्यक्रम में सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग वर्ग में आने वाले युवक युवती कम से कम मैट्रिक पास है.   ऐसे युवक युवती को 240 घंटों का निःशुल्क प्रशिक्षण एवं केवाइपी सर्टिफिकेट का निम्न प्रमाण पत्र दिया जाता है. जो बच्चा लाभ लेना चाहते हैं वो सभी जरूरी कागजात लेकर डीआरसीसी मधेपुरा कार्यालय में जमा करें. मौके पर डीआरसीसी के एसडब्लुओ, रवि कुमार, कुंदन कुमार झा, संजय कुमार, पंचायत सचिव मुरारी कुमार, शिक्षक शंकर कुमार मिश्रा, वार्ड सदस्य अरविंद मंडल, नरेस दास,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शिवजी मंडल मौजूद थे.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read