'फर्ज की खातिर जान भी दे देंगे', शाहाबाद DIG ने 136 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र रोहतास में 136 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जिसमें कैमूर जिले को 41 अवर निरीक्षक मिले हैं. रोहतास: बिहार के रोहतास में शाहाबाद के डीआईजी ने रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर के नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा है. दअरसल डेहरी स्थित डीआईजी कार्यालय में बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद प्रक्षेत्र नवीन चंद्र झा के द्वारा नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस मौके पर रोहतास एसपी रौशन कुमार और एसडीपीओ डिहरी -1 भी मैजूद रहे. बक्सर को मिले 23 अवर निरीक्षक: बता दें कि नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों में रोहतास जिले को 35 अवर निरीक्षक, भोजपुर जिले को 37 अवर निरीक्षक, कैमूर जिले को 41 अवर निरीक्षक और बक्सर जिले को 23 अवर निरीक्षक मिले हैं. कुल 136 नव नियुक्त अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय पटना कार्मिक और कल्याण प्रभाग के निर्देश के बाद शाहाबाद प्रक्षेत्र के चारों जिलों के नव नियुक्त एसआइ अभ्यर्थियों का यहां कार्यालय में कागजात का सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया. "नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों ने एकजुटता के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली. इस अवसर पर उनके उत्साह और समर्पण को देखकर यह साफ हो गया कि वे अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार हैं. " -नवीन चंद्र झा, डीआईजी, शाहाबाद नियुक्ति पत्र मिलते ही दिखें खुशी के आंसू: उन्होंने बताया कि नवनियुक्त अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पदस्थापन कर दिया गया है. जहां से सभी को वेतन दिया जाएगा. वहीं दारोगा बनने के सपने पूरे होने पर महिला अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी. नियुक्ति पत्र मिलते ही कई की आंखें खुशी के आंसू से भर गए थे. वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि यह स्पष्ट है कि बिहार पुलिस अपने बल को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है. "इस कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट है कि बिहार पुलिस अपने बल को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है. हम आशा करते हैं कि ये नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक अपने कार्य में उत्कृष्टता लाएंगे." -रौशन कुमार, एसपी, रोहतास
India
'फर्ज की खातिर जान भी दे देंगे', शाहाबाद DIG ने 136 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
'फर्ज की खातिर जान भी दे देंगे', शाहाबाद DIG ने 136 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र रोहतास में 136 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जिसमें कैमूर जिले को 41 अवर निरीक्षक मिले हैं. रोहतास: बिहार के रोहतास में शाहाबाद के डीआईजी ने रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर के नवनिय
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
