अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Gaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी सख्त, मादक पदार्थों और जाली नोटों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयारअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीतिदुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकसंस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्य-संगीत से उत्सवी माहौलअररिया में डांडिया की धूम,नेपाल में झिझिया ने मोहा मन: दुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकस...बिहार के 68 हजार शिक्षक: फोल्डर गायब, नौकरी पर संकटबिहार समाचार: MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 रुपए के नोटों के बंडल? वायरल फोटो से किया जा रहा है दावा | Is Prashant Kishor distributing bundles of 500-rupee notes during the MLC election? A viral photo is beingतीन तलाक देने पर पहली बार बिहार में सजा, पति को दो साल की जेल, शादी के 21 साल बाद किया था कांडGaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी सख्त, मादक पदार्थों और जाली नोटों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयारअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीतिदुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकसंस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्य-संगीत से उत्सवी माहौलअररिया में डांडिया की धूम,नेपाल में झिझिया ने मोहा मन: दुर्गा पूजा पर भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर दिखे लोकस...बिहार के 68 हजार शिक्षक: फोल्डर गायब, नौकरी पर संकटबिहार समाचार: MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 रुपए के नोटों के बंडल? वायरल फोटो से किया जा रहा है दावा | Is Prashant Kishor distributing bundles of 500-rupee notes during the MLC election? A viral photo is beingतीन तलाक देने पर पहली बार बिहार में सजा, पति को दो साल की जेल, शादी के 21 साल बाद किया था कांड

Article Advertisement

Education

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION बिहार निगरानी विभाग की टीम ने दो दारोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. केस मैनेज करने के लिए 50 हजार की डिमांड थी. पटना: राजधानी पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. निगरानी ने बिहार पुलिस क

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION

Article Advertisement

पटना में दो दारोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा - VIGILANCE ACTION बिहार निगरानी विभाग की टीम ने दो दारोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. केस मैनेज करने के लिए 50 हजार की डिमांड थी. पटना: राजधानी पटना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. निगरानी ने बिहार पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर को पीड़ित से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. रंगे हाथ गिरफ्तार: निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार की शाम राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पुनाइचाक में की. जानकारी के अनुसार ये दोनों सब इंस्पेक्टर पीड़ित से केस मैनेज के रुपये ले रहे थे. उसी समय विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया और दोनों सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ की गिरफ्तार कर लिया. केस मैनेज के लिए घूस: निगरानी विभाग के अनुसार एक पीड़ित ने बुधवार को शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि इस पीड़ित पर एक शख्स ने रुपये लेने का आरोप लगाते हुए रूपसपुर थाना में केस दर्ज कराया था. इसी केस को मैनेज करने के लिए दारोगा के द्वारा घूस की मांग की गयी थी. मामले की जांच करने पर शिकायत सही साबित हुई. 50 हजार की डिमांड: सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और फिरदौस आलम पटना के रूपसपुर थाना में पदस्थापित थे. लोकनायक जयप्रकाश नारायण भवन के पीछे पीड़ित से 50 हजार रुपया ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी ने दबोच लिया. निगरानी टीम आरोपी दारोगा को अपने साथ ले गयी. शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: बता दें कि इन दिनों निगरानी विभाग की टीम के द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है. हालिया दिनों में जिला शिक्षा पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई की गई, जिसमें उनके पास से करोड़ों रुपए के आभूषण और जमीन के कागजात के साथ भारी मात्रा में नगद रुपए बरामद किए गए थे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read