अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

आंध्र प्रदेश में महिला एसआई ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश में महिला एसआई ने की आत्महत्या अमरावती, 29 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (पीटीसी) में एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) ने रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि कृष्णा जिले की निवासी एसआई, के. भवानी (25) ईस्ट गोदावरी जिले में सखिनेतीपल्ल

आंध्र प्रदेश में महिला एसआई ने की आत्महत्या

Article Advertisement

आंध्र प्रदेश में महिला एसआई ने की आत्महत्या अमरावती, 29 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (पीटीसी) में एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) ने रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि कृष्णा जिले की निवासी एसआई, के. भवानी (25) ईस्ट गोदावरी जिले में सखिनेतीपल्ली पुलिस थाने में तैनात थी और वह पीटीसी विजयनगरम में एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रविवार को लौटने वाली थी।

Article Advertisement

एसआई का शव पीटीसी के एक छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। विजयनगरम पुलिस अधीक्षक पी. अनिल कुमार ने कहा, “उसने विशाखापत्तनम में शनिवार को अपने भाई को कॉल कर बताया था कि प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो चुका है। उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।” महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read