अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

सहरसा एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची महिला ने खाया जहर, अधिकारियों में हड़कंप, जानें मामला

सहरसा एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची महिला ने खाया जहर, अधिकारियों में हड़कंप, जानें मामला सहरसा एसपी कार्यालय में महिला ने जहर खा लिया. जानकारी मिले ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे भर्ती कराया गया. सहरसाः बिहार के सहरसा में आत्महत्या की कोशिश का अजीब मामला सामने आया है. सदर थाना

सहरसा एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची महिला ने खाया जहर, अधिकारियों में हड़कंप, जानें मामला

Article Advertisement

सहरसा एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची महिला ने खाया जहर, अधिकारियों में हड़कंप, जानें मामला सहरसा एसपी कार्यालय में महिला ने जहर खा लिया. जानकारी मिले ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे भर्ती कराया गया. सहरसाः बिहार के सहरसा में आत्महत्या की कोशिश का अजीब मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के विशनपुर निवासी महिला सिंकी नाई ने जमीन विवाद का फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी. कार्यालय जाने से पहले जहर खा लिया. हालांकि जैसे ही पुलिस को भनक लगी पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. सौतेली सास पर गंभीर आरोपः घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही है. पीड़िता ने बताया कि उसकी सौतेली सास उसे अपनी संपति से बेदखल करना चाहती है. इसको लेकर कई बार सोनबरसा कचहरी ओपी में आवेदन दी है लेकिन चौकीदार अरुण पासवान आवेदन को रफा दफा कर देता है. गुरुवार को भी वह एसपी कार्यालय में आवेदन दी थी लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई थी. मदद नहीं मिलने से थी परेशानः पीड़िता ने बताया कि वह एसपी से मिलने शाम लगभग चार बजे अपने एक सहयोगी के साथ पहुंची थी. एसपी से मिलने से पूर्व बाहर ही साथ लाए एक बोतल निकालकर जहर खा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गांव के लोगों ने की मारपीटः पीड़िता के अनुसार उसकी सास सौतेली है. पति पटना में मजदूरी करते हैं. वह गांव में ही दुकान चलाकर जीवन यापन करती है. उसकी सास ससुर से अपने नाम सभी संपत्ति करवाकर बेच रही है. कुछ दिनों से गांव के ही विजय यादव और अन्य उसे दुकान हटाने के लिए बोल रहा था. शुक्रवार को उसके साथ मारपीट भी की थी. छानबीन कर रही पुलिसः महिला ने बताया कि उसे तीन बेटी ओर एक बेटा है. जहर खाने की बाबत कहा कि उसे कही से कोई मदद नहीं मिल रही थी. इस बाबत एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एसपी कार्यालय के बाहर सीटीसी नाम की जहर पीने की बात सामने आ रही है. विवाद की जांच की जा रही है. "पारिवारिक विवाद में जहर पीने की बात सामने आ रही है. महिला सीधे एसपी कार्यालय ही आई थी. कभी सोनबरसा कचहरी थाना नहीं गई है. विवाद की जांच की जा रही है. डॉक्टर ने 24 घंटे चिकित्सीय परीक्षण को लेकर भर्ती किया है. स्थिति सामान्य है." -आलोक कुमार, एसडीपीओ  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read