अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सूर्यदेव से सुख, समृद्धि व खुशहाली की मांगी मन्नतें

सूर्यदेव से सुख, समृद्धि व खुशहाली की मांगी मन्नतें उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व संपन्न हो गया। छठ महापर्व को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की मन्नतें मांगी। रविवार की सुबह उदयीमान भगवान भाष्कर को

सूर्यदेव से सुख, समृद्धि व खुशहाली की मांगी मन्नतें

Article Advertisement

सूर्यदेव से सुख, समृद्धि व खुशहाली की मांगी मन्नतें उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोकआस्था का महापर्व संपन्न हो गया। छठ महापर्व को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की मन्नतें मांगी।

Article Advertisement

रविवार की सुबह उदयीमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्न हो गया। छठ महापर्व के लिए शनिवार की सुबह तक सभी घाटों को पूजा के लिए तैयार कर दिया गया था। भीरखी पश्चिमी गुमती नदी, पूरबी गुमती नदी और सुखासन तट घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पर्व को लेकर शनिवार की दोपहर से ही घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना के लिए व्रती तीन बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे। पूजा अर्चना के बाद कई श्रद्धालु और व्रती रविवार की रात नदी तट पर ही रूक गये। रविवार की अहले सुबह से ही व्रतियों के साथ भारी संख्या श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचे और उदयीमान भगवान भाष्कर की उपासना कर अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर की गयी आकर्षक सजावट के कारण नदी तटों पर भक्ति का विहंगम दृश्य दिखा। रंग-बिरंगी झालरों और बल्वों के साथ-साथ गुब्बारे से घाटों को सजाया गया था। नये-नये परिधानों में श्रद्धालु नदी किनारे छठ पूजा में सहयोग कर रहे थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read