JDU सांसद Sunil Kumar को मिली धमकी, मांगी गई 2 करोड़ रुपये की रंगदारी बिहार में JDU के सांसद से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पिछले 10 दिनों से सांसद को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. फोन कर सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद सुनील कुमार से 2 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं. बिहार में JDU के सांसद से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पिछले 10 दिनों से सांसद को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. फोन कर सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद सुनील कुमार से 2 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं. इसे लेकर सांसद ने गुरुवार देर रात पटना के शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपनी शिकायत में JDU सांसद सुनील कुमार ने कहा है कि पिछले 10 दिन से लगातार दो मोबाइल नंबरों से फोन और वॉट्सएप मैसेज आ रहे हैं. धमकी देने वाले लोग सांसद को एडिट किए हुए फोटो और वीडियो भी भेज रहे हैं. धमकी देकर मांग कर रहे हैं 2 करोड़ रुपये सांसद ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी धमकी देकर 2 करोड़ रुपयों की मांग कर रहे हैं. रुपये नहीं देने पर फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और परिवार के सदस्यों को भेजने की धमकी दी जा रही है. शिकायत में सांसद ने पूजा नाम की लड़की को आरोपी बनाया है. धमकी को लेकर वो काफी परेशान भी हैं. उन्होंने पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और रंगदारी मांगने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. पुलिस ने धारा 384/506/120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पिछले साल सांसद का अकाउंट हुआ था हैक वहीं, मामले की जानकारी देते हुए शास्त्री नगर थाना प्रभारी राम शंकर सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं, पुलिस सुरक्षा कारणों के चलते आरोपियों के फोन नंबर नहीं बता रही है. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद से 3 तीन अलग-अलग नंबर के जरिए रंगदारी मांगी जा रही है. इसमें इंटरनेट नंबर भी है. आपको बता दें कि पिछले साल सांसद सुनील कुमार का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था.
Crime
JDU सांसद Sunil Kumar को मिली धमकी, मांगी गई 2 करोड़ रुपये की रंगदारी
JDU सांसद Sunil Kumar को मिली धमकी, मांगी गई 2 करोड़ रुपये की रंगदारी बिहार में JDU के सांसद से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पिछले 10 दिनों से सांसद को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. फोन कर सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद सुनील कुमार से 2 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं. बिहार में JDU के सांसद

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
