अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

छातापुर मे गाजे बाजे के साथ हुआ मां काली के प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों ने मां को किया विदा

छातापुर मे गाजे बाजे के साथ हुआ मां काली के प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों ने मां को किया विदा   छातापुर।सुपौल।से सोनू कुमार भगत की रिपोर्ट नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों समेत बच्चे बुजुर्ग ने विदा किया प्रखंड क्षेत्र में काली पूजा पूरे धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय स्थि

छातापुर मे गाजे बाजे के साथ हुआ मां काली के प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों ने मां को किया विदा

Article Advertisement

छातापुर मे गाजे बाजे के साथ हुआ मां काली के प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों ने मां को किया विदा   छातापुर।सुपौल।से सोनू कुमार भगत की रिपोर्ट नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों समेत बच्चे बुजुर्ग ने विदा किया प्रखंड क्षेत्र में काली पूजा पूरे धूमधाम से मनाया गया।

Article Advertisement

मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित काली पूजा समेत विभिन्न क्षेत्रों के करीब दर्जन भर पूजा पंडालों में माता की प्रतिमा का निर्माण कराया गया था। जहां पूरे भक्ति भाव से आस्था वान लोगों द्वारा माता की पूजा अर्चना की। दिवाली के एक दिन पूर्व पंडालों में माता का आह्वान किया गया। इसके बाद दिवाली के पूरे दिन व रात पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रही। छातापुर मुख्यालय बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित काली पूजा सहित क्षेत्र के काली मंदिरों में भी विशेष पूजा की गई। विशेषकर छातापुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, चकला के काली मन्दिर में आयोजित काली पूजा पर पूजा की भव्यता देखते ही बन रही है। यहां माता की भव्य प्रतिमा का निर्माण करबपुजा अर्चना किया गया। बंगाली कलाकारों ने प्रतिमा का निर्माण किया। यहां बता दे कि मूर्तिकार बासु द्वारा माता काली के प्रतिमा का निर्माण पिछले कई सालों से छातापुर में किया जा रहा है। उनकी अद्भुत कलाकारी को लेकर विभिन्न पूजा में भी बंगाल के इस कलाकार से ही प्रतिमा का निर्माण क्षेत्र के लोग करवाते है। उधर, कलाकार बासु इसे छातापुर के लोगों के स्नेह मान रहे है। छातापुर मुख्यालय बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित काली पूजा आचार्य राजेश झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर नागेश्वर यादव, भुवन ठाकुर, फुलेश्वरी देवी, सोनू कुमार आदि थे। इधर शनिवार व रविवार को माता के पूजन के बाद प्रतिमा के विसर्जन का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन जुलुश निकाली गई। जिसने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त भाग लिए। वहीं माता को नम आंखों से श्रद्धालु नर नारियों समेत बच्चे बुजुर्ग ने विदा किया। मां के प्रतिमा को विदा करते वक्त जगह जगह मां को धूप दीप दिखाकर महिला पुरुष भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना किया। गाजे बाजे के साथ निकली विसर्जन जुलूस में बच्चों भी उत्साह भाव के साथ शामिल हुए।विसर्जन के दौरान मां के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो रहा था। मौके पर विधि विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल समेत पूजा कमिटी भी मौजूद थे। विसर्जन जुलूस में नागेश्वर यादव, राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार बोथरा, गौरी शंकर भगत, संजय कुमार भगत, राम टहल भगत, सोनू भगत, गुड्डू कुमार आदि थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read