अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

बच्चे को जन्म देने के बाद लावारिस छोड़कर भागी मां, परिवार को तलाशने में जुटी पुलिस

Supaul: मां दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज होती है. कहते है कि इस धरती पर मां भगवान का रूप होती है.   मां बिना किसी स्वार्थ के हमारे हर ख्याल का ध्यान रखती है. मगर सुपौल में एक कलयुगी मां ने लोगों का मां से भरोसा उठा दिया है. अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में ही छोड़ कर चली गई. वो भी बस इसलिए क्योंकि

बच्चे को जन्म देने के बाद लावारिस छोड़कर भागी मां, परिवार को तलाशने में जुटी पुलिस

Article Advertisement

Supaul: मां दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज होती है. कहते है कि इस धरती पर मां भगवान का रूप होती है.   मां बिना किसी स्वार्थ के हमारे हर ख्याल का ध्यान रखती है. मगर सुपौल में एक कलयुगी मां ने लोगों का मां से भरोसा उठा दिया है. अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में ही छोड़ कर चली गई. वो भी बस इसलिए क्योंकि उसने एक बेटी को जन्म दिया है. सरकार की इतनी जागरूकता अभियान के बावजूद आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है.     मामला सुपौल जिले के रेफरल अस्पताल राघोपुर की है. जहां शनिवार की अहले सुबह बेटी होने पर एक प्रसव पीड़िता हॉस्पिटल में ही लावारिस बच्ची को छोड़कर चली गई. एएनएम रिंकी कुमारी और इंदु कुमारी ने बताया कि शनिवार की सुबह एक महिला प्रसव के लिए परिजन के साथ हॉस्पिटल पहुंची. जिसके बाद उसे सीधा प्रसव कक्ष के अंदर ले जाया गया. इसी बीच महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल से पर्चा नहीं कटाया.     महिला ने बेटी को जन्म दिया. जिसके बाद प्रसूता के परिजन से पर्चा कटाकर लाने को कहा गया. परिजन पर्चा कटाने के नाम पर बाहर भी निकले. लेकिन इसी क्रम में वार्ड में शिफ्ट करने की बात कह वे लोग प्रसव पीड़ित महिला को भी बाहर लेकर चले गए. प्रसूता सहित सभी परिजन पूर्जा कटा कर आने की बात कह हॉस्पिटल परिसर में ही एक महिला के गोद में बच्चा छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद चिकित्सक और नर्स ने पहले महिला और उसके परिजन की तलाश की लेकिन वे लोग नहीं मिले. जिसके बाद मामले की जानकारी राघोपुर पुलिस को दी गई.     राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि चाइल्ड लाइन सुपौल को सूचना दी गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपनारायण राम ने बताया कि नर्सों से जानकारी मिली है कि यह बच्चा फिंगलास पंचायत के किसी गांव के महिला की है. नर्सों ने बताया कि बच्ची के परिजन बोल रहे थे कि जिस महिला ने इसे जन्म दिया है, वह पहले भी 8 बेटी को जन्म दे चुकी है. यह उसकी नौवीं बेटी है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read