परसरमा से अररिया तक प्रस्तावित 4 लेन सड़क परियोजना को ग्रीनफील्ड बनाने के संबंध में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी से मिल एक ज्ञापन सौंपा परसरमा से अररिया तक प्रस्तावित 4 लेन सड़क परियोजना को ग्रीनफील्ड बनाने के संबंध में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी से मिल एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि यह सड़क निर्माण परियोजना बिहार के सुपौल संसदीय क्षेत्र को शामिल करती है, और इसके ग्रीनफील्ड में बनने से न केवल क्षेत्रीय बल्कि राज्य और देश के स्तर पर भी सामाजिक व आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा. बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रीनफील्ड परियोजना से सड़क की लंबाई एवं यात्रा समय में कमी आएगी, जिससे ईंधन की बचत होगी और यातायात सुगम होगा. कहा कि सुपौल एवं सीमांचल क्षेत्रों में मक्का की खेती प्रमुखता से की जाती है. इस परियोजना से मक्का उत्पादकों एवं व्यापारियों को ट्रांसपोर्टेशन में बेहतर सुविधा मिलेगी. ज्ञापन में यह भी बताया गया कि भूमि अधिग्रहण सर्वे के दौरान परियोजना की धीमी प्रगति सामने आई है, जो सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रभावित कर रही है. 04 लेन सड़क का ग्रीनफील्ड निर्माण शीघ्रता से किया जाना अत्यंत आवश्यक है. यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय जनता के वादे को पूरा करेगी. बल्कि देश हित, किसान हित और जनहित में भी फायदेमंद होगी. ऊर्जा मंत्री के पहल पर शुरू हुई थी कार्रवाई बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री स्थानीय विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव ने एक वर्ष पूर्व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को पत्र लिख कर प्रस्ताव देते हुए और सड़क की महत्ता से अवगत कराया था. पत्र के जवाब में मंत्री ने उक्त सड़क का चौड़ीकरण कराने के संबंध में अपनी सहमति देते हुए संबंधित अधिकारी को पत्र प्रेषित किया. सड़क परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में बिहार सरकार के उर्जा मंत्री ने कहा था कि बिहार के नेपाल सीमा पर अवस्थित सुपौल एवं अररिया जिला को जोड़ने वाला राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327 ई एवं एनएच 327 ए अंतरराष्ट्रीय महत्व की सड़क है. जो सुपौल जिला से होकर गुजरने वाली विभिन्न राष्ट्रीय उच्च पथों को जोड़ती है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 106 वीरपुर-बीहपुर पथ, भारतमाला परियोजना की सड़क 527 ए जो उच्चैठ भगवती स्थान मधुबनी से महिषी तारा स्थान सहरसा तक जाती है. 327 ए सुपौल-भपटियाही सरायगढ़ सड़क जो ईस्ट-वेस्ट-कॉरिडर सड़क से मिलती है. इसका सीधा संपर्क राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327 ई से है. सुपौल एवं मधुबनी जिले के बीच भेजा घाट पर कोसी नदी में नई पुल भारतमाला परियोजना अंतर्गत बन रही है. इस पुल के बन जाने से दरभंगा एवं मधुबनी जिले की कोसी क्षेत्र से संपर्कता बढ़ेगी. फलस्वरूप सुपौल-अररिया पथ पर यातायात दबाव बढ़ेगा. व्यापारियों को मिलेगा लाभ इस सड़क का महत्व इस बात से भी है कि यह विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों जैसे बांस, मखाना, मक्का, चावल आदि अनाज की ढुलाई तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से ईस्ट-वेस्ट-कॉरिडोर का विकल्प है. यह सड़क अभी राष्ट्रीय उच्च पथ के टू लेन मानक पर बना हुआ है, परंतु भविष्य में इस पर यातायात का भारी दबाव बढ़ने की संभावना है. वर्तमान में ईस्ट-वेस्ट-कॉरिडोर का अररिया से गलगलिया तक चौड़ीकरण करने की कार्रवाई भारतमाला परियोजना अंतर्गत की जा रही है. इन गांवों से होकर गुजरेगी सड़क सुपौल जिला अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई के 0.370 किमी से 68.100 किमी (परसरमा-अररिया सेक्शन) तक निर्माण के क्रम में सुपौल अंचल के अंतर्गत परसरमा, बलहा, सुखपुर, सोल्हनी, पकरौली, मल्हनी, कर्णपुर, डुमरिया, परसा, खरैल, मलहद, बैरिया, महुआ, सुरतीपट्टी, किशनपुर अंचल अंतर्गत सिसौनी, अभुआर, बेला टेढ़ा, राजपुर, पिपरा अंचल के अंतर्गत पथरा, जोल्हनिया, कटैया माहे, गिदराही, बेलोखरा, थुमहा, सखुआ, देवीपट्टी, विशनपुर, पिपरा, त्रिवेणीगंज अंचल अंतर्गत अतलख बेलही, पथरागौरधैय, बभनगामा, थलहा गढ़िया, बरहकुरवा, पिलुआहा, मानगंज, कोरियापट्टी, हीरापट्टी, छातापुर अंचल अंतर्गत राजेश्वरी, चरणै मौजा में कुल अर्जित रकवा हेक्टेयर में 421.4846 वहीं अर्जित रकवा डेसीमल में 104148.84 है. इलाके के लोगों को 06 लेन हाइवे की भी मिलेगी सुविधा : बिजेंद्र केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रभात खबर से खास बातचीत की. जहां उन्होंने कहा कि सूबे में यातायात की सुविधा को सुगम बनाने के लिए कई मुद्दे पर गडकरी जी से बातचीत हुई. उन्होंने गंभीरता पूर्वक उनकी बातों को सुना व समझा. श्री यादव ने बताया कि 04 लेन ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण में अब तेजी आयेगी. इसके सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है. वहीं कोसी नदी पर एक और उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जायेगा. यह पुल डगमारा के समीप बनाया जायेगा. बताया कि गौरखपुर से सिलीगुड़ी तक 06 लेन हाइवे का निर्माण किया जायेगा. जो सरायगढ के समीप से गुजरेगी. यह हाइवे सुपौल जिला में करीब 45 किलोमीटर एरिया को कवर करेगी.
Article Advertisement
Bihar
परसरमा से अररिया तक प्रस्तावित 4 लेन सड़क परियोजना को ग्रीनफील्ड बनाने के संबंध में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव
परसरमा से अररिया तक प्रस्तावित 4 लेन सड़क परियोजना को ग्रीनफील्ड बनाने के संबंध में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी से मिल एक ज्ञापन सौंपा परसरमा से अररिया तक प्रस्तावित 4 लेन सड़क परियोजना को ग्रीनफील्ड बनाने के संबंध में ऊर्जा मंत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
