सुपौल स्कूल गोलीकांड: विद्यालय का डायरेक्टर गिरफ्तार, गोली चलाने वाले नर्सरी के छात्र को भी पुलिस ने बनाया आरोपी बिहार के सुपौल में एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी कक्षा के बच्चे ने गोली चला दी. पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. बच्चे को भी आरोपी बनाया है. सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित एक निजी विद्यालय में बुधवार की सुबह एक मासूम ने दूसरे मासूम छात्र पर गोली चला दी. गोली छात्र के बांयी हथेली को चीरते हुए बाहर निकल गयी. वहीं आरोपी मासूम को अपने साथ लेकर थाने पहुंच गयी. इधर, पुलिस ने विद्यालय के डायरेक्टर संतोष झा को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने वाले मासूम बच्चे को भी पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाया है. स्कूल में बच्चे ने चलायी थी गोली, मचा था हंगामा बुधवार को स्कूल में गोली चलने के बाद एक ओर जहां तीसरी कक्षा का छात्र मो आसिफ लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े. वहीं स्कूली छात्रों में भगदड़ मच गयी. स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चे के परिजन को घटना की जानकारी देते जख्मी छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिजन सहित आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में स्कूल पहुंच गये. आक्रोशित ग्रामीण स्कूल में तोड़फोड़ करने लगे. वहीं स्कूल के समीप एनएच 327ई को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने लोगों को शांत कर जाम समाप्त कराया. एंसेबली के वक्त घटना को दिया अंजाम घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एंसेबली के बाद सभी बच्चे अपने-अपने वर्ग में कक्ष में जाने लगे. इसी बीच नर्सरी कक्षा के छह वर्षीय एक बच्चा ने स्कूल बैग से पिस्टल निकाल कर पिस्टल में मैगजीन लोड किया. इसके साथ ही पास में खड़े कक्षा तीन के छात्र आसिफ पर गोली चला दी. घटना की सूचना पर आरोपी मासूम के पिता बघला गांव निवासी मुकेश कुमार स्कूल पहुंच कर अपने पुत्र को लेकर भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन स्कूल में जमा भीड़ देखकर अपनी बाइक छोड़ मासूम के हाथ से पिस्टल लेकर विद्यालय के चाहरदीवारी के सहारे मौके से फरार हो गये. जिसका पीछा किया गया. इसी बीच परिजनों पिस्टल मैगजीन नीचे गिर गया. जिसे पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सुपूर्द किया है. मासूम सहित डायरेक्टर को बनाया गया आरोपी घटना के बाद लालपट्टी वार्ड नंबर 16 निवासी मो दिलशेर ने अपने पुत्र आसिफ पर गोली चलाने को लेकर मासूम बच्चा, स्कूल के डायरेक्टर संतोष झा व आरोपी बच्चा के पिता बघला निवासी मुकेश कुमार यादव को आरोपी बनाया गया है. कहते हैं एसपी इस बाबत एसपी शैशव यादव ने बताया कि स्कूल के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार अवैध था. मासूम बच्चे से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस मुकेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Article Advertisement
Bihar
सुपौल स्कूल गोलीकांड: विद्यालय का डायरेक्टर गिरफ्तार, गोली चलाने वाले नर्सरी के छात्र को भी पुलिस ने बनाया आरोपी
सुपौल स्कूल गोलीकांड: विद्यालय का डायरेक्टर गिरफ्तार, गोली चलाने वाले नर्सरी के छात्र को भी पुलिस ने बनाया आरोपी बिहार के सुपौल में एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी कक्षा के बच्चे ने गोली चला दी. पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. बच्चे को भी आरोपी बनाया है. सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
