अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

दूसरे दिन भी हुआ नियोजित शिक्षकों के प्रणाम पत्रों का सत्यापन

दूसरे दिन भी हुआ नियोजित शिक्षकों के प्रणाम पत्रों का सत्यापन सबसे पहले शिक्षक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक, आधार और ऑनलाइन उपस्थिति बनाया जा रहा था 181 का हुआ सत्यापन, नौ रहे अनुपस्थित सुपौल. सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों का डीआरसीसी में प्रणाम पत्र सत्यापन दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन माध

दूसरे दिन भी हुआ नियोजित शिक्षकों के प्रणाम पत्रों का सत्यापन

Article Advertisement

दूसरे दिन भी हुआ नियोजित शिक्षकों के प्रणाम पत्रों का सत्यापन सबसे पहले शिक्षक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक, आधार और ऑनलाइन उपस्थिति बनाया जा रहा था 181 का हुआ सत्यापन, नौ रहे अनुपस्थित सुपौल. सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों का डीआरसीसी में प्रणाम पत्र सत्यापन दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन माध्यमिक शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापन किया गया. प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए सुबह 09 बजे से ही शिक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी. सबसे पहले शिक्षक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक, आधार और ऑनलाइन उपस्थिति बनाया जा रहा था. इसके लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे. इसके बाद अन्य 05 काउंटर पर अभ्यर्थी का नाम खुल रहा था. नाम और स्लॉट के अनुसार अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र मिलान किया गया.   सत्यापन को लेकर डीआरसीसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में प्रमाण पत्र सत्यापन का काम संपन्न कराने के लिए डीपीओ स्थापना के नेतृत्व में तीन सदस्यी कमेटी भी बनाई गई है. डीपीओ स्थापना राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को 200 माध्यमिक शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापन किया जाना था. जिसमें 181 शिक्षकों का प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया.   09 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए. जबकि 10 शिक्षकों का टेक्निकल इश्यू के कारण प्रमाण पत्र सत्यापन नहीं हो सका. इन सभी का सत्यापन अंतिम में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 03 अगस्त से स्नातक कोटि के सभी विषय के शिक्षक, 05 अगस्त से मूल कोटि के बांग्ला, उर्दू और शारीरिक शिक्षक, 06 अगस्त से मूल कोटि के सामान्य शिक्षकों के लिए सत्यापन का समय निर्धारित किया गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read