जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, छात्रों के बीच चलाया जायेगा जागरूकता अभियान : डीएम एनएचएआई के परियोजना निदेशक को सिमराही बाजार में ग्रिल अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया सुपौल. समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में मंगलवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम, पुलिस निरीक्षक (यातायात), सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, मोटरयान निरीक्षक, एनएचएआई के प्रतिनिधि, शंभू चौधरी (सदस्य) एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिलान्तर्गत विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं गोल्डेन आवर में फ्स्ट एड की जानकारी देने, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें संवेदनशील बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया. इतना ही नहीं आमलोगों को जागरूक करने हेतु फ्लैक्स आदि लगाने का जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. बैठक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नगर थाना एवं जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा निरंतर सघन जांच अभियान शहरी क्षेत्रों में भी चलाने का निर्देश दिया गया. आई रेड पोर्टल पर प्रविष्टि किए गए सभी लंबित हिट एंड रन सड़क दुर्घटनाओं की जांच करते हुए वाहन दुर्घटना जांच प्रतिवेदन सी-04 जिला एवं वाहन दुर्घटना से संबंधित प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश पुलिस अधीक्षक शैशव यादव द्वारा दिया गया. बैठक में आगामी शीत ऋतु में कुहासा आदि के कारण दृष्यता में कमी से होने वाले दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सीसीडी, आरडब्लूडी, एनएच, एनएचएआई, एसएच के अभियंताओं को पुराने एवं धुंधले जेब्रा क्रासिंग, थ्री डी मार्किंग, रोड सिग्नगेस आदि की मरम्मति करने का निर्देश दिया गया. एनएचएआई के परियोजना निदेशक को सिमराही बाजार में ग्रिल अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया. डीएम द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर घटना स्थल के निकटतम पीएचसी,अनुमण्डलीय अस्पताल से अविलंब एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाय ताकि घायलों को गोल्डेन आवर में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराया जा सके
Article Advertisement
Bihar
जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, छात्रों के बीच चलाया जायेगा जागरूकता अभियान : डीएम
जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, छात्रों के बीच चलाया जायेगा जागरूकता अभियान : डीएम एनएचएआई के परियोजना निदेशक को सिमराही बाजार में ग्रिल अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया सुपौल. समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में मंगलवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
