अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Supaul:- श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर गांधी पार्क में चल रहे श्रीराम कथा में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या से आई बाल विदुषी देवी सुनैना कृष्णा ने श्री राम-सीता विवाह का कथा सुनाया। कहा कि महाराज जनक जी ने धन

Supaul:- श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Article Advertisement

श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर गांधी पार्क में चल रहे श्रीराम कथा में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या से आई बाल विदुषी देवी सुनैना कृष्णा ने श्री राम-सीता विवाह का कथा सुनाया।

Article Advertisement

कहा कि महाराज जनक जी ने धनुष तोड़ने की प्रतिज्ञा इसलिए ली थी क्योंकि वह रोज धनुष की पूजा करते थे और एक दिन सीता मां से बोलते हैं कि गाय के गोबर से धनुष के आसपास रोज लेपन कर दिया करें। माता सीता जी हर दिन धनुष के आसपास गाय के गोबर से लेपन करती है। एक बार माता सीता ने सोचा कि धनुष के नीचे भी लेपन कर दे तो वह एक हाथ से धनुष उठाती है और उसे दूसरी जगह रखकर दूसरे हाथ से लेपन करती है। कुछ देर बाद जनक जी आते हैं और यह दृश्य देखकर अचंभित हुए। उन्होंने सीता मैया से पूछा कि यह धनुष किसने उठाया है तो सीता माता ने बताया कि पिताजी हम धनुष के नीचे लेप लगाने के लिए उसको उठाकर अलग जगह रखे हैं। यह बात सुनकर जनक जी झेप गए। मन ही मन आनंदित जनक जी ने कहा कि माता जगदंबा का अवतार हो चुका है और हमें अब उसके पति के पास उनको सौंप देना चाहिए। सुनैना देवी ने कहा कि महाराज जनक जी सोचते हैं कि भगवान को कैसे ढूंढे। उन्होंने प्रण किया है कि जो धनुष तोड़ेगा वही सीता जी से नाता जोड़ेगा। वह इसलिए कि भगवान के अलावा कोई और दूसरा कोई धनुष नहीं तोड़ पाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read