अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सुपौल 'दो बोरी में 5 टुकड़ों में मिला शव, सिर गायब' बिहार में युवती की नृशंस हत्या से सनसनी - SUPAUL GIRL MURDER

'दो बोरी में 5 टुकड़ों में मिला शव, सिर गायब' बिहार में युवती की नृशंस हत्या से सनसनी - SUPAUL GIRL MURDER सुपौल में हत्या की दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है. एक युवती का शव 5 टुकड़ों में मिला है. शव का सिर गायब है. सुपौल: बिहार के सुपौल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. इस घटना से पुलिस भ

सुपौल 'दो बोरी में 5 टुकड़ों में मिला शव, सिर गायब' बिहार में युवती की नृशंस हत्या से सनसनी - SUPAUL GIRL MURDER

Article Advertisement

'दो बोरी में 5 टुकड़ों में मिला शव, सिर गायब' बिहार में युवती की नृशंस हत्या से सनसनी - SUPAUL GIRL MURDER सुपौल में हत्या की दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है. एक युवती का शव 5 टुकड़ों में मिला है. शव का सिर गायब है. सुपौल: बिहार के सुपौल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. इस घटना से पुलिस भी हैरान है. छानबीन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाना पड़ा. दरअसल, एक युवती का शव मिला है, जिसके 5 टुकड़े किए गए हैं. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है कि आखिर में यह किसकी लाश है. नदी किनारे आ रही थी दुर्गंध: घटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा पंचायत के वार्ड 11 परड़ी गांव की है. ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की दोपहर नदी किनारे से तेज दुर्गंध आने आ रही थी. ग्रामीणों को किसी जानवर के शव होने की आशंका हुई. जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि नदी के तट पर दो बोरी रखी है. जिससे काफी दुर्गंध आ रही है. बोरी में मिला शव: जब ग्रामीणों ने बोरी को खोलकर देखा तो दृश्य देखकर डर गए. ग्रामीणों ने देखा कि प्लास्टिक की एक बोरी में शव के टुकड़े हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस दी. इसके बाद सुपौल नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया. 5 टुकड़ों मिला शव: पुलिस के अनुसार दो बोरी से एक युवती का शव बरामद हुआ है. 5 टुकड़ों में शव काटा गया गया. एक बोरी से पुलिस ने युवती का हाथ, पैर, ब्रेस्ट सहित अन्य अंग बरामद किया. 100 मीटर की दूरी पर दूसरी बोरी से कटा हुआ शरीर बरामद हुआ, लेकिन युवती का सिर नहीं मिला. इसको लेकर नदी तट पर सर्च अभियान चलाया. खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका. सुपौल में युवती की हत्या: बताया जा रहा है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई. पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को कहीं अन्यत्र फेंक दिया गया है. शव के टुकड़े से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद उसे बोरी में बंद करने के चार पांच दिन बाद नदी किनारे फेंका गया है. इधर, पुलिस छानबीन में जुट गयी है. "युवती के सिर की तलाश जारी है. पुलिस मामले की गहन से छानबीन कर रही है. हत्या और शव को ठिकाने लगाने की साजिश के पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. शव पहचान की दिशा में भी आसपास के थाने से संपर्क में हैं." -अमित कुमार, नदी थानाध्यक्ष, सुपौल  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read