दो बाइक सवार चार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटना स्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 327 को जाम, एसडीपीओ के आश्वासन पर हटाया गया जाम – आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 327 को जाम, एसडीपीओ के आश्वासन पर हटाया गया जाम जदिया. थाना क्षेत्र के हॉट मिक्स प्लांट समीप मंगलवार की अहले सुबह दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर गश्ती पुलिस ने अपराधियों का पीछा भी किया. लेकिन अपराधी ग्रामीण सड़क एवं नहर के रास्ते दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले. मृत युवक की पहचान जदिया पंचायत के वार्ड नम्बर-06 निवासी सुबोध यादव के इकलौता पुत्र भास्कर कुमार के रूप में हुई है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिलन चौक समीप एनएच 327 ई पथ को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ विपिन कुमार, जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, राजेश्वरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. एसडीपीओ विपिन कुमार ने जल्द से जल्द घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद के बाद जाम हटाया गया. इस दौरान करीब चार घंटे एनएच जाम रहा. जाम हटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. शव पहुंचते ही परिजनों के चिख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. चार बदमाशों ने की हत्या घटना को लेकर मृतक के चाचा श्याम यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर से कुछ ही दूर पर अवस्थित माल मवेशी के गौशाला की तरफ जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर चार अज्ञात बदमाशों ने सुबोध को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. जब-तक स्थानीय लोग अस्पताल ले जाने के लिए तैयार होते, तब-तक उसकी मौत हो गई. साजिश के तहत मर्डर का आरोप परिजन ने साजिश के तहत सुबोध की हत्या करने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर मौत से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन ने एनएच 327 ई सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन से बदमाश की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार वालों को मुआवजे देने की मांग की. कहते हैं एसडीपीओ एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय भास्कर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले को लेकर परिजनों द्वारा सड़क जाम किया गया था. परिजनों को आश्वासन दिया गया कि जल्द घटना का उद्भेदन किया जायेगा. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिस वक्त घटना हुई थी उस वक्त पुलिस गश्ती टीम घटनास्थल से कुछ दूरी पर तमकुलहा में थी घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी भागने में सफल हो गए. हमलोग मामले का अनुसंधान कर रहे हैं बहुत जल्द उद्भेदन किया जाएगा.
Article Advertisement
Bihar
दो बाइक सवार चार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटना स्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दो बाइक सवार चार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटना स्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 327 को जाम, एसडीपीओ के आश्वासन पर हटाया गया जाम – आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 327 को जाम, एसडीपीओ के आश्वासन पर हटाया गया जाम जदिया. थाना क्षेत्र के हॉट मिक्स प्लांट समीप मंगलवार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव

Bihar
बिहार में मौसम ने बदली करवट, मानसून की विदाई के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

Business
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का बहुप्रतीक्षित इश्यू

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
