सड़क हादसे में एक दर्जन कांवरिया जख्मी रेफरल अस्पताल राघोपुर में अहले सुबह से लगातार सड़क दुर्घटना में घायल जख्मी भक्तों के पहुंचने के कारण दोपहर तक अफरातफरी का माहौल रहा. राघोपुर. रेफरल अस्पताल राघोपुर में अहले सुबह से लगातार सड़क दुर्घटना में घायल जख्मी भक्तों के पहुंचने के कारण दोपहर तक अफरातफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि कोसी बराज से जल भरकर बाबा भीमशंकर महादेव स्थान धरहरा जा रहे करीब एक दर्जन कांवरिया विभिन्न जगहों पर खून से लथपथ पड़ा था. जिसे राहगीरों द्वारा देखे जाने के बाद राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. लोगों ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर बाजार के समीप सड़क किनारे दो जख्मी कांवरिया खून से लथपथ पड़ा हुआ था. जिसे लोगों ने टेम्पू पर डालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं रतनपुर थाना क्षेत्र में ही डुमरी के समीप साइकिल और बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी होकर सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसे लोगों ने देखने के बाद अस्पताल पहुंचाया. वहीं करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीरना चौक के पास एक सरकारी विद्यालय के सामने सड़क किनारे एक कांवरिया जख्मी हालत में पड़ा हुआ था, जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. इधर राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी चौक के समीप एक बाइक सवार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दिया. इस घटना में घायल युवक को भी लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. इसके अलावा राघोपुर थाना अंतर्गत ही एनएच 57 पर दो बाइक के आपसी टक्कर में एक युवक घायल हो गया. जिसे लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं धरहरा महादेव मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक को एक चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दिया. जिसमें दो युवक घायल हो गया. घटना के बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया. उक्त सभी घटनाओं में रेफरल अस्पताल राघोपुर से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए गए जख्मियों की पहचान परसरमा वार्ड नंबर 7 निवासी गिरधर यादव के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार यादव, कैटापट्टी निवासी छेदी यादव का 19 वर्षीय पुत्र दीपक यादव, राधानगर वार्ड नंबर 4 निवासी 25 वर्षीय राजीव राज और गद्दी वार्ड नंबर 13 निवासी 22 वर्षीय अनिश कुमार के रूप में किया गया. इसके अलावा मामूली रूप से जख्मी की पहचान परसरमा निवासी 15 वर्षीय वीर भरत, डुमरी वार्ड नंबर 12 निवासी 55 वर्षीय रामदेव मंडल, 42 वर्षीय रामचंद्र शर्मा, लक्ष्मीपुर सायत निवासी 22 वर्षीय बच्चे लाल मुखिया, धर्मपट्टी वार्ड नंबर 1 निवासी 18 वर्षीय हरिनंदन कुमार, पिपरा महेशपुर निवासी ब्रह्मदेव सादा का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तथा सिमराही निवासी विजय सादा के 20 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार के रूप में किया गया.
Article Advertisement
Bihar
सड़क हादसे में एक दर्जन कांवरिया जख्मी
सड़क हादसे में एक दर्जन कांवरिया जख्मी रेफरल अस्पताल राघोपुर में अहले सुबह से लगातार सड़क दुर्घटना में घायल जख्मी भक्तों के पहुंचने के कारण दोपहर तक अफरातफरी का माहौल रहा. राघोपुर. रेफरल अस्पताल राघोपुर में अहले सुबह से लगातार सड़क दुर्घटना में घायल जख्मी भक्तों के पहुंचने के कारण दोपहर तक अफरातफरी का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
