हथियार से लैश बदमाशों ने एक घर में किया लूटपाट, तीन जख्मी घटना के दौरान घर के तीन सदस्यों को बुरी तरह मारा पीटा गया महिलाओं के छीने जेवर, जांच में जुटी पुलिस राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 05 बेंगायपट्टी निवासी मो ऐयूब के घर में सोमवार की रात्रि दर्जनों की संख्या में आये हथियारबंद व नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना के बाद राघोपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फूटेज भी हाथ लगा है. जिस आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे वे लोग खाना खाकर सोने चले गए थे. इसी दौरान दर्जनों की संख्या में हथियारबंद बदमाशों उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया. साथ ही करीब एक दर्जन अपराधी उनके घर में घुसकर हवाई फायरिंग करते हुए उन्हें तथा उनकी पत्नी को लोहे के रॉड से मारने लगा. जिसके बाद हथियार के बल पर उनके बेटे पुतोहू का कमरा भी खुलवाया. परिवार के सभी लोगों को बंधक बना कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने 60 हजार नगद सहित परिवार के सभी महिलाओं के कीमती जेवर उतार लिए. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया. जिस कारण पड़ोस के लोग भयभीत होकर उन्हें बचाने नहीं आ सके. घटना के दौरान घर के तीन सदस्यों को बुरी तरह मारा पीटा गया. जिसे डायल 112 की पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां फिलहाल तीनों इलाजरत हैं. जख्मी में गृहस्वामी 70 वर्षीय मो ऐयूब , 50 वर्षीय मो इसराइल और 50 वर्षीया गुलेशा खातून शामिल है. घटना की सूचना पर वीरपुर डीएसपी सुरेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात किया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में हर बिंदु पर बारीकी से अनुसंधान कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा
Article Advertisement
Bihar
हथियार से लैश बदमाशों ने एक घर में किया लूटपाट, तीन जख्मी घटना के दौरान घर के तीन सदस्यों को बुरी तरह मारा पीटा गया
हथियार से लैश बदमाशों ने एक घर में किया लूटपाट, तीन जख्मी घटना के दौरान घर के तीन सदस्यों को बुरी तरह मारा पीटा गया महिलाओं के छीने जेवर, जांच में जुटी पुलिस राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 05 बेंगायपट्टी निवासी मो ऐयूब के घर में सोमवार की रात्रि दर्जनों की संख्या में आये हथि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव

Bihar
बिहार में मौसम ने बदली करवट, मानसून की विदाई के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

Business
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का बहुप्रतीक्षित इश्यू

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
