अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सुपौल में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, खेत की घेराबंदी वाले तार में दौड़ रही थी बिजली

सुपौल में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, खेत की घेराबंदी वाले तार में दौड़ रही थी बिजली बिहार के सुपौल में एक खेत में घेराबंदी वाली तार में बिजली दौड़ाई गयी थी. जिसके संपर्क में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत निर्मली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. करंट लगने से

सुपौल में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, खेत की घेराबंदी वाले तार में दौड़ रही थी बिजली

Article Advertisement

सुपौल में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, खेत की घेराबंदी वाले तार में दौड़ रही थी बिजली बिहार के सुपौल में एक खेत में घेराबंदी वाली तार में बिजली दौड़ाई गयी थी. जिसके संपर्क में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत निर्मली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. वहीं तीसरा भाई गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. कोसी नदी के दलदल में मवेशी फंस जाने के बाद उसे निकालने तीनों भाई गए थे. बगल के खेत में बिजली के तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि खेत में घेराबंदी के लिए जो तार लगाए गए थे, उसमें करंट दौड़ाया गया था. जिसकी चपेट में दोनों भाई आ गए और दोनों की मौत हो गयी. जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर है. मिली जानकारी के अनुसार, निर्मली थाना क्षेत्र के वेलसिंगारमोती वार्ड 1 निवासी राजेंद्र मंडल का मवेशी चर रहा था जो दलदल में फंस गया था. उसे निकालने के लिए राजेंद्र मंडल और उनके तीन पुत्र सहित अन्य लोग पहुंचे थे. इसी दौरान खेत में घेरे तार के संपर्क में राजेंद्र मंडल के तीनों पुत्र आ गए जिसमें दो की मौत हो चुकी है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read