अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Bihar

सुपौल आपस में मिलकर रहने में ही है सबकी भलाई : विधायक

आपस में मिलकर रहने में ही है सबकी भलाई : विधायक मौलाना तनवीर खान व लाउढ पंचायत के सरपंच मो मुस्तकीम ने कहा कि प्रत्येक धर्म आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक है सुपौल. सदर प्रखंड के चौघारा गांव में सोमवार से दो दिवसीय हिन्दू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसका विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगान उपरा

सुपौल आपस में मिलकर रहने में ही है सबकी भलाई : विधायक

Article Advertisement

आपस में मिलकर रहने में ही है सबकी भलाई : विधायक मौलाना तनवीर खान व लाउढ पंचायत के सरपंच मो मुस्तकीम ने कहा कि प्रत्येक धर्म आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक है सुपौल. सदर प्रखंड के चौघारा गांव में सोमवार से दो दिवसीय हिन्दू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसका विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगान उपरांत पिपरा विधायक रामबिलास कामत, प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार, सरपंच मो मुस्तकीम, भगवान दत्त यादव, धर्मपाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटा कर किया गया. अतिथि, जनप्रतिनिधि व स्थानीय कार्यकर्ता को लोरिक विचार मंच द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.   इंजीनियर मो जहीर की अध्यक्षता एवं लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार के संचालन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रामबिलास कामत ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम कौमी एकता के लिए यह कार्यक्रम बहुत ही आवश्यक है. आपस में एक साथ मिलकर रहने में ही सबकी भलाई है. इंसान से तो अच्छा पक्षी हैं. जो कभी उड़कर मंदिर पर तो मस्जिद पर जाकर बैठते हैं.   आपस में कोई भेदभाव नहीं करते हैं. संचालन करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है. हिन्दुस्तान एक बेहतरीन बगीचा है. जिसके खूबसूरत फूल हिन्दू , मुस्लिम, सिख, ईसाई है. हिंदू धर्म से ज्ञान, मुस्लिम धर्म से शक्ति, ईसाई धर्म से प्रेम, बुद्ध धर्म से शांति, जैन धर्म से अहिंसा और सिक्ख धर्म से आनन्द व पवित्रता को अपनाने की आवश्यकता है.   मौलाना तनवीर खान व लाउढ पंचायत के सरपंच मो मुस्तकीम ने कहा कि प्रत्येक धर्म आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक है. हर धर्म बेहतर जीवन जीने की कला सिखाती है. समारोह में आयोजन समिति मुख्य संरक्षक मो रफीक, सचिव अब्दुल जलील, संयोजक मो गुलजार, सरपंच छोटेलाल मंडल, सुधीर यादव, शंभू यादव, छोटू कुमार, गणेश यादव, मो युनूस, मो वाजीद, मो निरोज, मुकेश यादव, सिकेंद्र यादव, मो गुड्डू, मो सदरैल, मो जियाउल, मो अब्बास, सुरेश सादा, रविन्द्र शर्मा, मो नूरूल हसन, मो इदरीस, मो साबीर, मो अलाउद्दीन, रज्जाक साफी आदि उपस्थित थे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read