ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में हुई हिंसक झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करायी गयी महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. छातापुर. मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करायी गयी महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. झड़प इस कदर हुई कि तकरीबन एक घंटे तक पहले निजी अस्पताल परिसर तथा बाद में सामने स्थित एसएच 91 रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पक्ष द्वय के एक महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. वहीं मायके पक्ष से आये एक चार पहिया वाहन पर रोडेबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हो हंगामा के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत किया गया. सूचना के एक घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर ले जाया गया. विलंब से पहुंची पुलिस को लोगों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी. जानकारी अनुसार मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 17 की 40 वर्षीय बीबी अरसाना के पति मो रिजवान रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में हैं. महिला ने घरेलू विवाद के कारण फांसी से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की. ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को फंदे से लटकते देख लिया. फंदे से उतारकर उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इसी बीच जानकारी के बाद भीमपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी वार्ड संख्या नौ से मायके वाले अस्पताल पहुंच गये. इसके बाद दोनों ही पक्ष के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी. इधर महिला के भाई मो सिवतुल्लाह ने बताया कि शनिवार को भांजी करिश्मा से जानकारी मिली कि अरसाना को ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी चढ़ा दिया है. जिसके बाद वे अन्य लोगों के साथ उसे देखने छातापुर पहुंचे थे. बताया कि तीन दिन पहले भी विवाद होने की जानकारी पर वे लोग बहन के ससुराल पहुंचे थे. तब समझा बुझाकर वापस चले गए थे. वहीं महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष पर अस्पताल पहुंचते ही मारपीट करने का आरोप लगाया है. जख्मियों में 24 वर्षीय मो मसुद, 31 वर्षीय मो रहमान, 25 वर्षीय मो रशीद, 35 वर्षिया बीबी संजीदा आदि शामिल हैं. समाचार प्रेषण तक थाना पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी.
Bihar
छातापुर :ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में हुई हिंसक झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल
ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में हुई हिंसक झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करायी गयी महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. छातापुर. मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करायी गयी महिला के ससुराल व मा

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
