अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन

सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन सीओ के तबादले को लेकर पांच दिनों का दिया अल्टीमेटम   – सीओ के तबादले को लेकर पांच दिनों का दिया अल्टीमेटम त्रिवेणीगंज. सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव और आम जनता के शोषण से आक्रोशित छात्र राज

सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन

Article Advertisement

सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र राजद ने किया प्रदर्शन सीओ के तबादले को लेकर पांच दिनों का दिया अल्टीमेटम   – सीओ के तबादले को लेकर पांच दिनों का दिया अल्टीमेटम त्रिवेणीगंज. सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव और आम जनता के शोषण से आक्रोशित छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र राजद के जिला प्रधान महासचिव नीतीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन दिया. जहां सीओ प्रियंका सिंह, आरओ राकेश कुमार एवं जदिया हल्का के कर्मचारी शशिकांत खान को तत्काल पद से हटाने एवं तबादले की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.   उन्होंने प्रशासन को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है. कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे. धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए राजद के जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि सीओ कार्यालय में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता. जाति, आवासीय या आय प्रमाण पत्र से लेकर जमीन के दाखिल-खारिज और परिमार्जन तक हर कार्य में रिश्वत ली जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सही काम को गलत और गलत को सही करने के लिए पैसे वसूले जाते हैं. राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निशांत कुमार ने आरोप लगाया कि अगलगी की घटनाओं में सीओ कार्यालय से न तो कर्मचारी भेजे जाते हैं और न ही कोई सर्वे होता है. शिकायत करने पर पीड़ितों को दलाल से संपर्क करने की सलाह दी जाती है जो काम के बदले मोटी रकम की मांग करते हैं.   उन्होंने सीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और शशिकांत खान की बर्खास्तगी की मांग की. श्याम यादव ने कहा कि यह केवल एक सीओ का मामला नहीं, बल्कि पूरे बिहार में जमीनी मुद्दों पर सरकार की विफलता का उदाहरण है. सर्वे के नाम पर हर घर में विवाद खड़ा कर दिया गया है. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नीतीश कुमार ने फुलकाहा वार्ड संख्या 21 निवासी अग्निकांड पीड़ितों का मामला उठाते हुए बताया कि 26 जनवरी 2025 को बीबी जहूरन और अन्य पीड़ितों के घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया. आवेदन देने पर सीओ ने कर्मचारी शशिकांत खान को स्थल निरीक्षण का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने खुद जाने के बजाय अपने दलाल को भेज दिया. जिसने पीड़ित से रिश्वत मांगी. रिश्वत नहीं देने पर गलत रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके कारण आज तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल पाया. राजद नेता विवेक राज चौधरी, सुमन कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, रमेश यादव, विकास कुमार, अभिषेक यादव, मो काजिम समेत सैकड़ों राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.   सीओ पर बड़ा आरोप, घूस लेकर किया दाखिल-खारिज सीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिचौलियों के बढ़ते वर्चस्व के खिलाफ छात्र राजद द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान सीओ प्रियंका सिंह के एक चौंकाने वाले कारनामे का खुलासा हुआ. धरना में मौजूद राजद जिला उपाध्यक्ष बसंत यादव ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि सीओ प्रियंका सिंह ने विभागीय निर्देश के आधार पर एक वर्ष पूर्व जिस जमीन को बकास्त खाता में शामिल किया था. उसी जमीन को हाल ही में मोटी रिश्वत लेकर दाखिल-खारिज कर दिया गया.   उन्होंने बताया कि मौजा लतौना, खाता संख्या 291, खेसरा संख्या 2224 की चार कट्ठा जमीन को पहले बकास्त घोषित किया गया था. लेकिन अब उसी जमीन का दाखिल-खारिज सीओ द्वारा कर दिया गया. जबकि इसी खाता-खेसरा में सवा दो कट्ठा जमीन के दाखिल-खारिज आवेदन को बकास्त बता कर अस्वीकृत कर दिया गया. राजद नेता ने सरकार से मांग किया कि नौकरी से पहले सीओ प्रियंका सिंह और उनके पति की और वर्तमान संपत्ति की जांच कराई जाए. राजद नेता बसंत यादव ने आरोप लगाया कि जिस तरह सुपौल के तत्कालीन सीओ प्रिंस राज को अवैध संपत्ति के आरोप में निलंबित किया गया था, उसी तर्ज पर सीओ प्रियंका सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read