गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव बंद पड़े गोदामों की मरम्मत कर उपयोग में लाने का दिया निर्देश सचिव के निरीक्षण से आपूर्ति एवं एसएफसी कर्मियों में दिखे हड़कंप छातापुर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव डॉ एन सरवन गुरुवार को छातापुर पहुंचे. डीएम कौशल कुमार के साथ पहुंचे सचिव ने मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के समीप एसएफसी गोदामों की सभी स्तरों पर जांच की. जांच के दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा और बैग की मापी भी करवायी. गोदाम में खाद्यान्न के भंडारण व्यवस्था से वे नाखुश दिखे. जिसके बाद सचिव ब्लॉक चौक के समीप स्थित बंद पड़े दो गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो साल से बंद पड़े पांच सौ मैट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम की जर्जर हालत देखकर उसकी अविलंब मरम्मत करवाने का आदेश दिया. वहीं गोदाम के बगल में एक दशक से बंद पड़े दो सौ एमटी क्षमता वाले गोदाम का भी निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत करवाकर उसे उपयोग में लाने का आदेश दिया. कहा कि दोनों गोदाम के चालू हो जाने से सात सौ एमटी खाद्यान्न भंडारण की सुविधा मिल सकेगी. निरीक्षण के दौरान आपूर्ति एवं एसएफसी के अधिकारी पदाधिकारियों के बीच हड़कंप देखा गया. सचिव डॉ कुमार ने बताया कि उनके द्वारा जिले के जविप्र दुकान व एसएफसी गोदाम की जांच की जा रही है. इस क्रम में वे छातापुर पहुंचे हैं. जांच के क्रम में एजीएम ने बताया है कि नेटवर्क प्राब्लम के कारण एसआईओ डीस्पैच में दिक्कत है और डीलरों को खाद्यान्न भेजने का कार्य धीमी रफ्तार में चल रहा है. इस समस्या को अविलंब दूर कराया जायेगा. खाद्यान्न भंडारण को व्यवस्थित करने के लिए सलाह के साथ चेतावनी दी गई है. बताया कि राशन कार्ड के ई-केवाईसी का कार्य लगातार जारी है और सुपौल जिले में इसकी प्रगति बहुत अच्छी है. जिले में 67 प्रतिशत राशन कार्डधारियों का ईकेवाईसी करा लिया गया है. शेष बचे कार्डधारी परिवार के जितने भी सदस्य हैं, वे बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर अपना ई केवाईसी करवा लें. कहा कि एक भी अयोग्य लाभुक के नाम से राशन कार्ड नहीं रहेगा. जो योग्य है, उसका कार्ड हर हाल में बनना चाहिए. एमडी ने सवाल के जवाब में कहा कि राशनकार्ड धारियों के लिए खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. डीलर को बोरा के बदले यदि खाद्यान्न नहीं मिल रहा है तो वे डीएम से इसकी शिकायत कर सकते हैं. मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ, सुपौल एसडीएम इंद्रवीर कुमार, डीएसओ आलोक कुमार, एसएफसी डीएम रविशंकर, छातापुर एजीएम सुशील कुमार आदि मौजूद थे.
Article Advertisement
Bihar
गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव
गोदाम में खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव नाखुश दिखे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव बंद पड़े गोदामों की मरम्मत कर उपयोग में लाने का दिया निर्देश सचिव के निरीक्षण से आपूर्ति एवं एसएफसी कर्मियों में दिखे हड़कंप छातापुर बिहार सरकार के खाद्य एवं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
