मॉर्निंग वॉक पर निकले होम टयूटर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत साक्षी मोटर्स के समीप एनएच 57 पर रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया. राघोपुर . थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत साक्षी मोटर्स के समीप एनएच 57 पर रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया. इसक घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नंबर 05 निवासी प्रमोद साह के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गयी. जानकारी अनुसार, युवक सिमराही में रहकर किसी कोचिंग संस्थान में ट्यूटर था. साथ ही बच्चों को होम ट्यूशन भी पढ़ाता था. ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने युवक को कुचला स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलशन सिमराही वार्ड नंबर चार में एक कमरा किराये पर लेकर रहता था. बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. अन्य दिनों की तरह रविवार की अहले सुबह भी वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था. मॉर्निंग वॉक कर वह पचास पुला के समीप से वापस लौट रहा था. इसी दौरान साक्षी मोटर्स के समीप ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे अपने ट्रक को लेकर चला गया. सड़क किनारे जा रहे युवक गुलशन को पीछे से कुचल दिया. इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. माता-पिता का इकलौता पुत्र था गुलशन घटना की सूचना पर राघोपुर थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गयी. लेकिन लोगों का कहना था कि अपने घर का यह इकलौता बेटा था. इसके घरवालों को सूचित कर दी गयी है. परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाये. लेकिन परिजनों ने जैसे ही घटना स्थल पर पहुंचकर शव को देखा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को एनएच पर रखकर एनएच को जाम कर दिया. वाहनों की लगी रही लंबी कतार जाम के कारण करीब एक घंटे से अधिक एनएच के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. राघोपुर पुलिस ने जाम को हटाने का काफी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हुए. बाद में बीडीओ ओम प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया. इसके बाद राघोपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सीसीटीवी कैमरों से गाड़ी का पता लगाया जा रहा है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी.
Article Advertisement
Bihar
मॉर्निंग वॉक पर निकले होम टयूटर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
मॉर्निंग वॉक पर निकले होम टयूटर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत साक्षी मोटर्स के समीप एनएच 57 पर रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया. राघोपुर . थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत साक्षी मोटर्स के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
