शुभकामना कप : मुजफ्फरपुर को हराकर खगड़िया ने कप पर जमाया कब्जा हर्षित आनंद ने 60 गेंद पर 05 चौका की मदद से 51 रन बनाया खगड़िया के निशित ने 79 गेंद पर 134 रनों की खेली शानदार पारी- विजेता टीम को डीसीए के अध्यक्ष व उप विजेता टीम को जिप सदस्य ने प्रदान किया कपसुपौल. यूथ स्पोर्टिंग क्लब परसरमा द्वारा आयोजित अंतर जिला शुभकामना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को मुजफ्फरपुर बनाम खगड़िया के बीच खेला गया. जिसमें खगड़िया ने मुजफ्फरपुर को रोमांचक मुकाबले में 09 रनों से पराजित कर शुभकामना कप पर कब्जा जमाया. खगड़िया के कप्तान कुंदन निषाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. निर्धारित 30 ओवर के मैच में खगड़िया की टीम ने निशित कुमार के शानदार शतकीय पारी की बदौलत 07 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाया. खगड़िया के और से निशित कुमार ने 79 गेंद पर 16 चौका व 06 छक्का की शानदार 134 रन बनाया . हर्षित आनंद ने 60 गेंद पर 05 चौका की मदद से 51 रन बनाया. गुलशन कुमार ने 17 गेंद पर 02 चौका व 04 छक्का की मदद से 36 रन का योगदान अपने टीम के लिए किया. मुजफ्फरपुर की और से गेंदबाज राहुल सिंह ने 06 ओवर में 50 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किया. वही सरफराज रिजवी ने 06 ओवर में 39 रन देकर 02 सफलता अर्जित किया. आदित्य आनंद व गुलशन यादव ने 01-01 विकेट प्राप्त किया. 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन ही बना सकी. मुजफ्फरपुर की और से बल्लेबाज सुदर्शन ने 53 गेंद पर 06 चौका व चार छक्का की मदद से 70 रन बनाया. राहुल ने 11 गेंद पर 02 चौका व 03 छक्का की मदद से 28 रन बनाया. अनुप ने 17 गेंद पर 03 चौका की मदद से 27 रन, अतुल प्रियंकर ने 13 गेंद पर 06 चौका की मदद से 26 रन, असफान खान ने 14 गेंद पर 01 चौका व 02 छक्का की मदद से 21 रन, आदित्य आनंद ने 19 पर 02 चौका व 01 छक्का की मदद से 21 रन, रंजीत कुमार ने 22 गेंद पर 02 चौका व 01 छक्का की मदद से 19 रन बनाया. खगड़िया के गेंदबाज रितेश सिंह ने 05 ओवर में 31 रन देकर 03 विकेट व कुंदन निषाद ने 06 ओवर में 58 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किया. विजेता टीम खगड़िया को डीसीए सुपौल के अध्यक्ष सह नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, गोठबरूआरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनुरंजन सिंह, मिथिला हॉस्पिटल के निदेशक नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से कप प्रदान किया. वहीं उप विजेता टीम को जिप सदस्य रजनीश सिंह ने कप प्रदान किया. मैन ऑफ द मैच बने खगड़िया के निशित यूथ स्पोर्टिंग क्लब परसरमा द्वारा आयोजित अंतर जिला शुभकामना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को मुजफ्फरपुर बनाम खगड़िया के बीच खेला गया. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खगड़िया के खिलाड़ी निशित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह ने दिया. मैन ऑफ द सीरीज बने सरफराज रिजवी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी सरफराज रिजवी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. वहीं गेंदबाज का पुरस्कार मुजफ्फरपुर के सरफराज रिजवी ही बने. जबकि बेस्ट बेस्टमैन का पुरस्कार खगड़िया के मो आलम को दिया गया. फाइनल मैच में अंपायर के रूप में विनय कुमार झा व रवि कुमार सिंह मौजूद थे. वही थर्ड अंपायर के रूप में सुरेन्द्र नारायण सिंह थे. कमेंटेटर अदित्य कुमार सिंह व स्कोरर के रूप में आलोक कुमार व अंकित आनंद मौजूद थे.
Article Advertisement
Bihar
शुभकामना कप : मुजफ्फरपुर को हराकर खगड़िया ने कप पर जमाया कब्जा हर्षित आनंद ने 60 गेंद पर 05 चौका की मदद से 51 रन बनाया
शुभकामना कप : मुजफ्फरपुर को हराकर खगड़िया ने कप पर जमाया कब्जा हर्षित आनंद ने 60 गेंद पर 05 चौका की मदद से 51 रन बनाया खगड़िया के निशित ने 79 गेंद पर 134 रनों की खेली शानदार पारी- विजेता टीम को डीसीए के अध्यक्ष व उप विजेता टीम को जिप सदस्य ने प्रदान किया कपसुपौल. यूथ स्पोर्टिंग क्लब परसरमा द्वारा आय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
