अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हर किसी की रहेगी भागीदारी, इस प्रकार करें सहयोग

लोगों में मंदिर के प्रति अधिक से अधिक भावना जागृत करने और घर-घर रामराज जैसा माहौल पैदा करने के उद्देश्य से सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के दाहुपट्टी गांव स्थित नागदेव मेहता के विद्यालय परिसर में संघ परिवार तथा विहिप कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की गई।     सुपौल आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवचंद

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हर किसी की रहेगी भागीदारी, इस प्रकार करें सहयोग

Article Advertisement

लोगों में मंदिर के प्रति अधिक से अधिक भावना जागृत करने और घर-घर रामराज जैसा माहौल पैदा करने के उद्देश्य से सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के दाहुपट्टी गांव स्थित नागदेव मेहता के विद्यालय परिसर में संघ परिवार तथा विहिप कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की गई।

Article Advertisement

    सुपौल आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवचंद्र मुखिया की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रखंड विहिप अध्यक्ष अशोक कुमार, भाजपा के रामप्रसाद मंडल, सुशील कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, विजय कुमार सिंह, अनमोल सहित कई अन्य शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को निचले स्तर तक ले जाने के लिए कार्य योजना बनाई गई। तय किया गया कि बैठक की तिथि को वहां जाने वाले कार्यकर्ता मंदिर निर्माण हेतु धन का भी संग्रह करें। इसके लिए 26 दिसंबर को लौकहा व चांदपीपर, 27 दिसंबर को छिटही हनुमाननगर, 28 दिसंबर को शाहपुर-पृथ्वीपट्टी, 29 दिसंबर को भपटियाही और बनैनियां में बैठक रखी गई। जिसमें बतौर पर्यवेक्षक राम प्रसाद मंडल, अशोक कुमार साह, मुकेश कुमार मेहता, सुशील कुमार मोदी होंगे।   बैठक के अंत में आरएसएस कार्यकर्ता देवचंद्र मुखिया ने कहा कि सुपौल जिला में आरएसएस तथा संघ परिवार काफी मजबूती के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हर किसी की भागीदारी हो इसके लिए प्रयास जारी है और धन संग्रह का कार्यक्रम उसी उद्देश्य से रखा गया है। संघ परिवार और विहिप चाहता है कि घर-घर राम राज कायम हो। लोग आपसी भाईचारे के साथ जीवन बसर करें और उन लोगों के बीच में कोई भेदभाव ना रहे।sorce jagran.com

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read