Bihar
Supaul:- महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम
Published: 24/10/2022, 7:34:24 am•114 views•Seemanchal Live
महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम थाना क्षेत्र के संस्कृत निर्मली चौक पर शनिवार की रात कुछ युवकों ने एक बाइक पर सवार दो महिला और बाइक चालक की पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार को संस्कृत निर्मली चौक को जाम कर दिया और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करजाईन थाना क्षेत्

महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम थाना क्षेत्र के संस्कृत निर्मली चौक पर शनिवार की रात कुछ युवकों ने एक बाइक पर सवार दो महिला और बाइक चालक की पिटाई कर दी।
घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार को संस्कृत निर्मली चौक को जाम कर दिया और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
करजाईन थाना क्षेत्र के वायसी वार्ड 11 निवासी देवू पासवान रविवार की रात दस बजे अपनी मामी गुजिया देवी और बहन तारा देवी को बाइक से इलाज कराने फारबिसगंज ले जा रहा था।
इसी क्रम में संस्कृत निर्मली चौक पर एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक देबू पासवान के बाइक के सामने आ गए।
इस पर देबू ने दोनों युवकों को ठीक से बाइक चलाने को कहा।
इसी बात पर बाइक पर पीछे बैठा एक युवक देबू से उलझ गया।
इस दौरान युवक ने फोन कर अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया।
इसके बाद सभी युवक देबू पासवान, गुजिया देवी और तारा देवी के साथ मारपीट करने लगे।
आसपास के लोगों ने जब महिला के साथ मारपीट होते देखा तो युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन सभी युवक मौके से फरार हो गए।
लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों युवक निर्मली निवासी नितेश कुमार मेहता और प्रीतम कुमार मेहता है।
दोनों युवक बदमाश प्रवृति के हैं।
उधर, बाद में थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा कर शांत किया और दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
इसके बाद लोगों ने लगभग एक घंटे बाद सड़क जाम हटाया।
थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



