अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

Supaul:- माल गोदाम मंदिर में 1962 से होती आ रही है दुर्गा पूजा

माल गोदाम मंदिर में 1962 से होती आ रही है दुर्गा पूजा शहर के रेलवे मालगोदाम में मां दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। यहां मां की आकर्षक प्रतिमा के साथ भव्य पंडाल बनाया जाता है। मंदिर के चारों ओर रास्तों में लाइट और सजावट की जाती है। यहां वैष्णवी पद्धति से माता की पूजा होती है और श्रद्धालुओं की क

Supaul:- माल गोदाम मंदिर में 1962 से होती आ रही है दुर्गा पूजा

Article Advertisement

माल गोदाम मंदिर में 1962 से होती आ रही है दुर्गा पूजा शहर के रेलवे मालगोदाम में मां दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। यहां मां की आकर्षक प्रतिमा के साथ भव्य पंडाल बनाया जाता है। मंदिर के चारों ओर रास्तों में लाइट और सजावट की जाती है।

Article Advertisement

यहां वैष्णवी पद्धति से माता की पूजा होती है और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही है। यहां बंगाल के रहने वाले दत्ता बाबू की पोस्टिंग मालगोदाम में हुआ था। उन्होंने ही स्थानीय लोगों की मदद से पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर 1962 में पूजा की शुरूआत की थी। तब से लेकर अब तक यह जारी है। गम्हरिया के शत्रुघ्न मंडल के पूर्वज ही प्रतिमा बनाते आ रहे हैं। जबकि माता की आंख बनाने पटना के कलाकार अक्षय कुमार आते हैं। पहले नालंदा से आदिवासियों की टीम यहां ढोल नगाड़ा बजाने आती थी। हालांकि उनलोगों ने काम छोड़ा तो पिछले चार-पांच साल से परसरमा की टीम सुबह-शाम मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ा बजाती है। अष्टमी के दिन महाआरती होती है। कलश स्थापना के दिन से ही मुख्य पुजारी संतोष झा और सहायक पुजारी हृदय झा रहते हैं। न्योता देने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता का पट खोला जाता है। रेलवे माल गोदाम मंदिर परिसर में पूजा के दौरान कई दुकानें लगती हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read