अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकली रैली

नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकली रैली नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में बुधवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने सिमराही बाजार में शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली सिमराही बाजार दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि विधेयक धार्मिक पहचान के आधार पर पाकिस्तान, अफ

नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकली रैली

Article Advertisement

नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकली रैली नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में बुधवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने सिमराही बाजार में शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली सिमराही बाजार दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।

Article Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि विधेयक धार्मिक पहचान के आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के शिकार हुए अल्पसंख्यकों की पीड़ा को समाप्त करेगा। भारतीयता के विचार में शरणार्थी की सहायता की एक लंबी परंपरा रही है। इसे सरकार ने आगे बढ़ाने का काम किया है। कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में देश विरोधी ताकतों द्वारा छात्रों को गुमराह कर देश भर में अराजकता का माहौल खड़ा किए जाने के प्रयास की निंदा की। कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर, बैनर, तख्ती लेकर भारत माता की जयकारा लगाते घुसपैठियों से आजादी, वामपंथ से आजादी, देशद्रोह से आजादी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में दंगा भड़काने की कोशिश की घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। नगर मंत्री अरुण जायसवाल और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रो. रामकुमार कर्ण ने राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली हिंसा में शामिल लोगों को चि्ह्तित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर सोनू पौद्दार, आशीष,सुमन,उमेश गुप्ता, मनीष भगत, मंजीत स्वर्णकार थे।सिमराही बाजार में गुरुवार को रैली में शामिल अभाविप कार्यकर्ता। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read