अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में लालू-नीतीश: सुशील मोदी

बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में लालू-नीतीश: सुशील मोदी   सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अखबारों को धमकी दी जा रही है कि अगर विपक्ष के समाचार प्रमुखता से छपे या अखबारों में सरकार की आलोचना हुई तो उनका विज्ञापन बंद कर दिए जायेंगे. परिणामतः विपक्ष के समाचारों के पर क

बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में लालू-नीतीश: सुशील मोदी

Article Advertisement

बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, इमरजेंसी थोपने वालों की गोद में लालू-नीतीश: सुशील मोदी   सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अखबारों को धमकी दी जा रही है कि अगर विपक्ष के समाचार प्रमुखता से छपे या अखबारों में सरकार की आलोचना हुई तो उनका विज्ञापन बंद कर दिए जायेंगे. परिणामतः विपक्ष के समाचारों के पर कतर कर दो कॉलम में छाप दिए जाते हैं.   आज यानि 25 जून के दिन 1975 में देश में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी की घोषणा की गई थी. तभी से आज के दिन को काला दिवस के रूप में भी जाना जाता है. आज कांग्रेस पर लगभग सभी राजनीतिक दल हमला बोलते रहे हैं. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आज से 48 वर्ष पूर्व जिस कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश में आपातकाल घोषित कर जेपी, चरण सिंह, अटल जी जैसे नेताओं और 1 लाख से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल में अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया, प्रेस सेंसरशिप लगाकर मीडिया का गला घोंट दिया उसी कांग्रेस की गोद में आज आंदोलन के तथाकथित सिपाही लालू प्रसाद, नीतीश कुमार जाकर बैठ गए हैं. बिहार में आपातकाल जैसे हालात सुशील मोदी ने कहा कि आज लालू-नीतीश सरकार ने बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है. विपक्षी एकता सम्मेलन के दौरान भाजपा के 100 से ज्यादा होर्डिंग को हटा दिया गया. विज्ञापन कंपनी को धमकी देकर जो बड़े होर्डिंग लगाए गए थे उन्हें भी उतरवा दिया गया. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अखबारों को धमकी दी जा रही है कि अगर विपक्ष के समाचार प्रमुखता से छपे या अखबारों में सरकार की आलोचना हुई तो उनका विज्ञापन बंद कर दिए जायेंगे. परिणामतः विपक्ष के समाचारों के पर कतर कर दो कॉलम में छाप दिए जाते हैं. बंगाल हिंसा की किसी ने भी नहीं की निंदा सुशील मोदी ने कहा कि बंगाल के पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान अभी तक एक दर्जन भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तृणमूल द्वारा हत्या कर दी गई. कांग्रेस नेता अधीर रंजन को धरने पर बैठना पड़ा और केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट जाना पड़ा. परंतु विपक्षी एकता में शामिल दल के किसी नेता ने अभी तक बंगाल की हिंसा की निंदा तक नहीं की है. सुशील मोदी ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता वाली बिहार सरकार के इशारे पर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु सरकार ने राजद्रोह की धारा लगाकर जेल में बंद कर दिया है. सूचना के अधिकार से जुड़े एक दर्जन लोगों की हत्या की जा चुकी है. सुशील मोदी ने कहा है देश में इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस और उसका साथ देने वाले लालू-नीतीश को कभी बिहार की जनता माफ नहीं करेगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read