BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Education

विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में प्रधानाध्‍यापिका निलंबित

Published: 27/9/2021, 8:03:56 am211 viewsSeemanchal Live

विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में प्रधानाध्‍यापिका निलंबित मैनपुरी (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) मैनपुरी जिले के बेवर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दौदापुर की प्रधानाध्यापिका को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित ज

विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में प्रधानाध्‍यापिका निलंबित
विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में प्रधानाध्‍यापिका निलंबित मैनपुरी (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) मैनपुरी जिले के बेवर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दौदापुर की प्रधानाध्यापिका को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित जाति के छात्रों के बर्तन अलग रखवाने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ यह कार्रवाई की है। विद्यालय की दोनों रसोइयों को भी सेवा से हटा दिया गया है। मुख्‍य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार ने बताया कि मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित जाति के छात्रों के बर्तनों के संबंध में जातिगत भेदभाव की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति साहब सिंह ने शिकायत की थी कि विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखे जाते हैं। अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा प्रयोग किये गये बर्तनों को रसोई में रखने की अनुमति नहीं थी। सीडीओ ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह और परियोजना निदेशक के. के. सिंह के साथ विद्यालय और रसोई का निरीक्षण किया और वहां अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा प्रयोग किये गये बर्तनों को अलग कक्ष में पाया। सीडीओ ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही दो रसोइयों को सेवा से हटा दिया और प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह राजपूत को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read