अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा के युवक की पूर्णिया में संदेहास्पद स्थिति में मौत

सहरसा के युवक की पूर्णिया में संदेहास्पद स्थिति में मौत शहर के झपड़ा टोला निवासी एक युवक की पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। युवक मनीष कुमार पूर्णिया में एक निजी नेटवर्किंग कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार की सुबह उसके साथ पूर्णिया में काम कर रहे एक रिश्तेदार व दो अन्य युवक एम्बुलेंस से मनीष

सहरसा के युवक की पूर्णिया में संदेहास्पद स्थिति में मौत

Article Advertisement

सहरसा के युवक की पूर्णिया में संदेहास्पद स्थिति में मौत शहर के झपड़ा टोला निवासी एक युवक की पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। युवक मनीष कुमार पूर्णिया में एक निजी नेटवर्किंग कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार की सुबह उसके साथ पूर्णिया में काम कर रहे एक रिश्तेदार व दो अन्य युवक एम्बुलेंस से मनीष का शव लेकर उसके घर झपड़ा टोला पहुंचा।

Article Advertisement

शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की मां सकुन्ती देवी ने बताया कि बेटे को मेरा भतीजा काम के लिए पूर्णिया ले गया था। भतीजा गुलाब भी उसी कंपनी में काम कर रहा था। उसने बताया कि बीते सोमवार की रात बेटे से बातचीत भी हुई थी। जिस दौरान उसने किसी तरह की बात नहीं बतायी। मां ने भतीजा व उसके सहयोगियों पर ही हत्या करने की आशंका जतायी। हत्या के आशंका जताने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सदर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव को लेकर आए तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read