अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

मिठाई पर नकली चांदी का वर्क सेहत के लिए खतरनाक

मिठाई पर नकली चांदी का वर्क सेहत के लिए खतरनाक किसी भी त्योहार पर लोंगो का सबसे ज्यादा जोर मिठाइयों पर ही रहता हैं।लेकिन बाजारों में बिक रही मिठाइयां खतरनाक रसायन ,रंग रोगन व नकली खोआ व छेना से बनी होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। चंद दिनों बाद रक्षाबंधन का त्योहार दस्तक देने वाला है

मिठाई पर नकली चांदी का वर्क सेहत के लिए खतरनाक

Article Advertisement

मिठाई पर नकली चांदी का वर्क सेहत के लिए खतरनाक किसी भी त्योहार पर लोंगो का सबसे ज्यादा जोर मिठाइयों पर ही रहता हैं।लेकिन बाजारों में बिक रही मिठाइयां खतरनाक रसायन ,रंग रोगन व नकली खोआ व छेना से बनी होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं।

Article Advertisement

चंद दिनों बाद रक्षाबंधन का त्योहार दस्तक देने वाला है। ऐसे में अभी से मिठाई की दुकानों पर अलग-अलग तरह की रंग-बिरंगी मिठाईयां चांदी के वर्क में लिपटी हुई नजर आने लगी हैं। त्योहार के सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग मिठाइयों में मिलावट करने लगते हैं। कलर, मावे से लेकर सब में मिलावट की जाती है। इतना ही नहीं, चांदी के असली वर्क के नाम पर बाजार में एल्युमिनियम के वर्क भी बिक रहे हैं। जो भविष्य में कैंसर, फेफड़े और दिमाग से जुड़े कई रोगों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे करें असली वर्क की पहचान। ऐसे करें असली चांदी के वर्क की पहचान- अपनी उंगलियों से मिठाई के ऊपर लगे चांदी के वर्क को पोंछने का प्रयास करें। यदि यह आपकी उंगलियों पर चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि चांदी के वर्क में एल्यूमीनियम मिलाया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि मिठाई खाने के लिए सुरक्षित है। चांदी के वर्क को जलाकर देखें- चांदी के वर्क को टेस्ट करने के लिए सबसे पहले मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को उतार लें। इसके बाद इसे जलाकर देखें। यदि यह चांदी से बना है तो यह चांदी की एक गेंद के आकार में बदल जाएगा। लेकिन मिलावट होने पर यह काला हो सकता है। चांदी के वर्क में आमतौर पर एल्यूमीनियम की मिलावट की जाती है। इसे जलाने पर एल्यूमीनियम काली राख में बदल जाता हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read