तक्षशिला विधालय में बाल कवियों नें बिखेरे जलवे प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बेगूसराय के द्वारा प्रखंड स्तरीय श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता सह बाल कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से दर्जनों की संख्या साहित्यकार,साहित्य प्रेमी,बुद्धिजीवी,अभिभावक मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने किया।जबकि संचालन राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बछवाङा के प्रखंड महासचिव आर्यन कुमार ने किया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से प्रज्वलित कर किया गया।
प्रखंड स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता सह बाल कवि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी,मध्य विद्यालय रानी,नारेपुर,फतेहा,झमटिया,बेगमसराय व रूदौली के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कवि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के सात विद्यालय के करीब 210 बच्चों ने भाग लिया।
जिनमें कवि सम्मेलन के लिए सभी विद्यालयों से 40 बच्चों का चयन किया गया।कार्यक्रम में मौजूद बाल कवियों ने अपने अपने रचना की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों का मन को मोह लिया।
बाल कवि की प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बाल कवियों के हौसले का अफजाही किया।
प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के पांच बच्चों को जिला प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।जिसमें तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी के रोहित राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जबकि द्वितीय स्थान पर ऋतुराज कुमार व आयुष कुमार और तृतीय स्थान पर तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल के खुशी कुमारी व मध्य विद्यालय रुदौली के अमन कुमार का चयन किया गया है।
सभी पांचो छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना जगह बना लिया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष सह साहित्यकार डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि कविता मनुष्य के जीवन में अपना एक अलग महत्व रखता है।
काव्य जीवन का विशाल दर्पण है।
कविता के बिना मनुष्य अधूरा है।
प्रकृति मनुष्य का आवरण है तो कविता मनुष्य का हृदय है।
कवियों की कला व सत्य वाणी विश्व का दर्पण होता है।
सत्य और साहित्य के बिना जीवन अधूरा ही नहीं निष्प्राण होता है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड महासचिव देवनीति राय ने कहा कि प्रतियोगिता में हार व जीत कोई मायने नहीं रखता है।
प्रतियोगिता में भाग लेने से आगे बढ़ने एवं मेहनत करने के जज्बा को बल मिलता है।
आप तमाम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए लंबा समय आपके हाथ में है।आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें।वहीं विशिष्ट अतिथि अमिय कश्यप ने कहा कि आप लोग देश के भविष्य व साहित्य के संरक्षक हैं।आप लोगों के ऊपर समाज व देश को नाज है।आगे बढ़कर अपने परिवार गांव जिला व राज्य का नाम रोशन करें यही हमारी आप लोगों से शुभकामना है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय,बेगूसराय के जिला महासचिव निश्छल राणा,जिला संरक्षक प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा,प्रखंड महासचिव आर्यन कुमार,प्रखंड उपाध्यक्ष सह संयोजक सुमन कुमार ईश्वर प्रखंड कोषाध्यक्ष सरोज चौधरी,सत्यसंद भारद्वाज आदि ने संबोधित किया।
मौके पर विद्यालय के संस्थापक आकाश प्राप्त स्टेशन अधीक्षक सुधीर राय,निदेशक अमित विक्रम प्राध्यापक सीपी पाठक,कन्हैया कुमार ठाकुर,विकास कुमार,मनीष कुमार,रश्मि राय,नयंगी कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में पोषक क्षेत्र के साहित्य प्रेमी बुद्धिजीवी व अभिभावक मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने मिथिला की परंपरा को कायम रखते हुए मौजूद आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला व चादर से किया।
Education
तक्षशिला विधालय में बाल कवियों नें बिखेरे जलवे
तक्षशिला विधालय में बाल कवियों नें बिखेरे जलवे प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बेगूसराय के द्वारा प्रखंड स्तरीय श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता सह बाल कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्र

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Education
Bihar STET 2026: आज से आवेदन शुरू, शिक्षक बनने का बड़ा मौका; जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और जरूरी बातें

Education
CUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौती

Education
AI बोलेगा – “हरा गमछा वाला दिख गया!”… सम्राट चौधरी ने बताया कैसे मिनटों में पकड़ा जाएगा अपराधी

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


