16-16 बच्चे पैदा करो…MK स्टालिन का विवादित बयान, चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर Tamil Nadu CM Idea to Increase Population: देश के एक मुख्यमंत्री ने न सिर्फ जनसंख्या बढ़ाने का पक्ष लिया है, बल्कि जनंसख्या बढ़ाने का एक तरीका भी बताया है।
इनसे पहले एक और मुख्यमंत्री ने जनसंख्या वृदि्ध का पक्ष लेते हुए एक बयान दिया था।
आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा है?
Tamil Nadu CM MK Stalin Statement : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने देश की जनसंख्या को बढ़ाने की बात कही है।
इनसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने का पक्ष ले चुके हैं।
वहीं अब स्टालिन ने कहा कि नए शादीशुदा जोड़े 16-16 बच्चे पैदा करें, इससे लोकसभा में प्रदेश की सीटों पर असर पड़ेगा।
देश की जनसंख्या भी बढ़ेगी।
उन्होंने यह बयान चेन्नई में एक कार्यक्रम में दिया।
मुख्यमंत्री चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए थे।
इस कार्यक्रम में 31 जोड़ों की शादी कराई गई है।
शादी होने के बाद नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कि अब समय आ गया है कि नवविवाहित जोड़े 16 प्रकार की संपत्तियां अर्जित करने की बजाय 16-16 बच्चे पैदा करें।
दूसरे लोग भी ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें, इससे प्रदेश और देश दोनों का फायदा होगा।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने की अपने मंत्री की तारीफ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मानव संसाधन और सामाजिक न्याय मंत्री शेखर बाबू की सराहना की।
उन्होंने दावा भी किया DMK सरकार मंदिरों के रखरखाव और संसाधनों के उचित इस्तेमाल के लिए प्रतिबद्ध है।
जो लोग ईश्वर भक्ति को मुखौटा बनाकर पहनते हैं, उनके मंसूबों को कामयाब होने के रास्ते में सरकार खड़ी है।
नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
इसलिए उन्होंने फिल्म पराशक्ति के लिए एक डायलॉग लिखा था कि हम मंदिरों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि मंदिरों के भयानक पुरुषों का शिविर बनने के खिलाफ हैं।
देश-प्रदेश की आबादी काफी कम हो रही है।
अगर बच्चे ज्यादा पैदा होंगे तो जनसंख्या बढ़ेगी।
इससे लोकसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा तो प्रदेशवासियों और नवविवाहित जोड़ों को 16-16 बच्चे पैदा करने पर विचार करना चाहिए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की थी यह घोषणा मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि पहले बुजुर्ग आशीर्वाद देते थे कि 16 प्रकार की संपत्ति मिले।
आज आशीर्वाद दिया जाना चाहिए कि 16 बच्चे पैदा करो और समृद्ध खुशहाल जीवन बिताओ।
16 प्रकार की संपत्तियों का जिक्र एक लेखक विश्वनाथन ने किया था।
इनमें गाय, घर, पत्नी, संतान, शिक्षा, जिज्ञासा, ज्ञान, अनुशासन, भूमि, जल, आयु, वाहन, सोना, संपत्ति, फसल, प्रशंसा शामिल है।
16 बच्चे पैदा करो, यह संपत्तियां स्वत: मिल जाएंगी।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर हैं।
उन्होंने दक्षिण भारत के राज्यों में रहने वाले लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत दी।
उन्होंने घोषणा की है कि उनकी सरकार 2 से अधिक बच्चों वालों को ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का मौका देगी।
इसके लिए पात्रता तय करने लिए कानून बनाया जा रहा है।
Article Advertisement
Education
16-16 बच्चे पैदा करो…MK स्टालिन का विवादित बयान, चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर
16-16 बच्चे पैदा करो…MK स्टालिन का विवादित बयान, चंद्रबाबू नायडू भी जनसंख्या बढ़ाने के पक्षधर Tamil Nadu CM Idea to Increase Population: देश के एक मुख्यमंत्री ने न सिर्फ जनसंख्या बढ़ाने का पक्ष लिया है, बल्कि जनंसख्या बढ़ाने का एक तरीका भी बताया है। इनसे पहले एक और मुख्यमंत्री ने जनसंख्या वृदि्ध का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
