तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत तूतीकोरिन, 15 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के तूतीकोरिन में युवक की हत्या में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।
अपराधी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसकी जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब आरोपी व्यक्ति वी दुरईमुरुगन ने मुथैयापुरम पोट्टलकाडु इलाके में उसे घेर चुके पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय दुरईमुरुगन के खिलाफ तूतीकोरिन सहित आठ जिलों में 35 मामले दर्ज हैं।
इनमें हत्या के सात मामले भी शामिल हैं।
पिछले हफ्ते एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के सिलसिले में उसकी तलाश कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे पोट्टलकाडु में देखा।
तेनकासी जिले के पवूरचट्टीराम के रहने वाले जगदीश के अपहरण और हत्या के मामले में दुरईमुरुगन मुख्य आरोपी था।
जगदीश के शव को तिरुनेलवेली में दफनाया गया था।
पुलिस ने यहां कूटमपुली तिरुमलयापुरम के निवासी दुरईमुरुगन को देखते ही आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।
अधिकारी ने कहा, 'उसने पहले एक कांस्टेबल पर छुरे से हमला किया और जब एक उप-निरीक्षक (एसआई) ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तथा चेतावनी दी, तो उस पर भी छुरे से हमला कर दिया।
एसआई ने आत्मरक्षा में तीन राउंड गोलियां चलाईं।' पुलिस टीम द्वारा पीछा करते समय दुरईमुरुगन के साथ रहे उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
तमिलनाडु में एक हफ्ते में यह दूसरी 'मुठभेड़' है।
कुछ दिन पहले, चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में बंदूक दिखाकर एक महिला से कथित तौर पर सोने की चेन छीनने वाले झारखंड के निवासी को 'पुलिस मुठभेड़' में मार गिराया गया था।
Article Advertisement
Crime
तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत
तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत तूतीकोरिन, 15 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के तूतीकोरिन में युवक की हत्या में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। अपराधी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसकी जान चली गई। पुलिस ने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
