अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

शिक्षक की विदाई पर छात्र हुए गमगीन

शिक्षक की विदाई पर छात्र हुए गमगीन कसबा प्रखंड के मध्य विद्यालय सधुबेली के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम नारायण सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सधुवेली के ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि ए

शिक्षक की विदाई पर छात्र हुए गमगीन

Article Advertisement

शिक्षक की विदाई पर छात्र हुए गमगीन कसबा प्रखंड के मध्य विद्यालय सधुबेली के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम नारायण सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सधुवेली के ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि एवं अन्य शिक्षक भी शामिल हुए।

Article Advertisement

मंच संचालन करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधि मनीष कुमार राय ने बताया कि कैमूर जिला के मोहनिया प्रखंड के अर्रा गांव के निवासी श्याम नारायण सिंह 2012 में इस विद्यालय में नियुक्त हुए। उन्होंने जिस समर्पित भाव से छात्रों को शिक्षा प्रदान किया वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किया। सेवानिवृत शिक्षक श्याम नारायण सिंह ने सभी शिक्षकों के सहयोग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय बनैली के सुरेश केसरी, सर्रा बथना के शरदचंद्र विश्वास, मो. युसूफ, मंजू देवी, संकुल समन्यवक सुरेश कुमार शर्मा, प्रियरंजन झा, शमीम अख्तर, साजिद आलम, फरीदा खातून, आमना खातून, सईदुन निशा, सफीना, अहमद रजा, पप्पू कुमार यादव, कुंदन मिश्रा आदि मौजूद थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read