अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नियोजन इकाई के खिलाफ शिक्षक संघ गोलबंद

नियोजन इकाई के खिलाफ शिक्षक संघ गोलबंद ग्रामीण बैंक के आगे शनिवार को टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सिजेन्द्र कुमार सुमन ने की। उन्होंने कहा कि प्रभारी बीडीओ द्वारा शिक्षक विरोधी नीति के तहत सेवा पुस्

नियोजन इकाई के खिलाफ शिक्षक संघ गोलबंद

Article Advertisement

नियोजन इकाई के खिलाफ शिक्षक संघ गोलबंद ग्रामीण बैंक के आगे शनिवार को टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सिजेन्द्र कुमार सुमन ने की।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रभारी बीडीओ द्वारा शिक्षक विरोधी नीति के तहत सेवा पुस्तिका संधारण के कार्य को जान बूझकर लटकाया जा रहा है। इसके खिलाफ सभी शिक्षक गोलबंद होकर बीडीओ और प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी नियोजन इकाई के सचिव के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हंै। संघ के जिला महासचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत सचिवों द्वारा अपने नियोजन इकाई में पदस्थापित शिक्षकों को सेवा पुस्तिका संधारण करवाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई सचिव के कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए पांच सूत्री मांगपत्र प्रभारी बीडीओ अजीत कुमार सिंह को दिया।इसमें प्रखंड के सभी नियोजन इकाई को शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण के लिए आदेश पत्र निर्गत करने, प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा सभी प्रखंड शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जल्द संधारण कराने, जुलाई 2015 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर बंद वेतन भुगतान जल्द कराने, जुलाई 2015 के बाद नियुक्त जिन शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापन होकर आ गया है उनका वेतन भुगतान करने, प्रशिक्षित अंतर बकाया वेतन का भुगतान करने आदि मांगें शामिल हैं। मौके पर जयप्रकाश सिन्हा, केशव कुमार, मिहिर मिश्रा, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, अशोक यादव, दीपक कुमार उरांव, मो. जाहिद हुसैन, वलिउर्रहमान, सोनू कुमार पूर्वे, रविंद्र कुमार झा, कवि कुमार, विनोद चंचल, अभिनंदन पासवान थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read