अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Technology

…तो क्या देश में बैन हो जाएगा POCO का फोन? सरकार उठा सकती है यह बड़ा कदम

…तो क्या देश में बैन हो जाएगा POCO का फोन? सरकार उठा सकती है यह बड़ा कदम अगर आपको POCO का फोन पसंद है तो यह खबर आपका दिल तोड़ सकती है। दरअसल, कंपनी के बिजनेस करने के तरीके से देश के रिटेलर परेशान हैं। जल्दी ही वे सरकार से कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करेंगे। Retailers Upset with POCO : शाओमी के

…तो क्या देश में बैन हो जाएगा POCO का फोन? सरकार उठा सकती है यह बड़ा कदम

Article Advertisement

…तो क्या देश में बैन हो जाएगा POCO का फोन? सरकार उठा सकती है यह बड़ा कदम अगर आपको POCO का फोन पसंद है तो यह खबर आपका दिल तोड़ सकती है। दरअसल, कंपनी के बिजनेस करने के तरीके से देश के रिटेलर परेशान हैं। जल्दी ही वे सरकार से कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करेंगे। Retailers Upset with POCO : शाओमी के सब ब्रांड POCO से साउथ इंडियन ऑर्गेनाइज्ड रिटेलर्स एसोसिएशन (ORA) नाराज है। इनकी नाराजगी का कारण है कंपनी का भारत में बिजनेस मॉडल। ORA का कहना है कि कंपनी अपने जिस बिजनेस मॉडल का इस्तेमाल भारत में कर रही है, वह गैरकानूनी है। इससे न केवल यूजर्स को बल्कि देश के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। ORA इस बारे में आम चुनाव के बाद केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को रखेगी। अगर सरकार POCO के खिलाफ एक्शन लेती है तो हो सकता है कि कंपनी पर बैन लग जाए और इसके फोन भारत में बिकना बंद हो जाएं। ऐसा है कंपनी का बिजनेस मॉडल ORA ने कहा है कि POCO कंपनी स्मार्टफोन की सप्लाई को कम रही है। साथ ही बिना कंज्यूमर अनुभव के गैरकानूनी चैनल के जरिए इसे लोगों तक पहुंचा रही है। साथ ही ORA ने कंपनी पर यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी भारत में रोजगार को बढ़ावा नहीं दे रही है। ORA के मुताबिक POCO के दूसरे ब्रांड जैसे सैमसंग, विवो और ओप्पो के मुकाबले देश में सिर्फ तीन डिस्ट्रिब्यूटर हैं। वहीं आश्चर्य की बात है कि POCO का देश में कोई भी सेल्स प्रमोटर नहीं है। POCO पर आरोप है कि भारत में उसका बिजनेस मॉडल सही नहीं है सरकार के राजस्व में नुकसान ORA के मुताबिक POCO का यह बिजनेस मॉडल न केवल सेल्स चैनल को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि सरकार को राजस्व भी नहीं मिल पा रहा है जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ORA ने कहा है कि वह देश में ऐसे किसी ब्रांड को बिजनेस की अनुमति नहीं दे सकती जो गैरकानूनी तरीके से बिजनेस कर रहा हो और देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान न दे रहा हो। चुनाव बाद शिकायत ORA ने बताया कि उन्होंने इस बात को कई बार कंपनी के सामने रखा लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया। यही नहीं, कंपनी ने कोई एक्शन भी नहीं लिया। एसोसिएशन ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव के बाद इस मामले को सरकार के सामने रखेगी और सरकार से मांग करेगी कि कंपनी का ट्रेड लाइसेंस कैंसिल किया जाए। फिलहाल ORA CCI (Competition Commission of India) में भी केस फाइल करने की तैयारी में है। …तो क्या भारत में बैन हो जाएगी POCO? अगर सरकार ORA की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेती है और ट्रेड लाइसेंस कैंसिल कर देती है तो कंपनी का भारत में बिजनेस बंद हो सकता है। इस प्रकार कंपनी भारत में अपना कोई भी प्रोडक्ट नहीं बेच पाएगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read