13 मई से लेकर 17 मई तक बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान नौबतपुर के तरेत पाली में बाबा बागेश्वर हनुमान कथा करेंगे. उनके आगमन से पहले ही बिहार में राजनीति चरम पर है. वहीं एक बार फिर बाबा पर हमला करते हुए तेजप्रताप यादव ने उन्हें डरपोक और देशद्रोही बता दिया है. इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने कहा है कि बाबा बागेश्वर के डर चुके हैं और उनसे माफी मांगने के लिए आ रहे हैं. उनके पास इससे जुड़ा वीडियो भी है और जल्द ही वह इसका वीडियो जारी करेंगे. इसके लेकर तेजप्रताप यादव ने अपनी सेना भी तैयार की है. तेजप्रताप ने बाबा बागेश्वर को बताया देशद्रोही इस विरोध के बीच बाबा बागेश्वर की तरफ से कथा में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को निमंत्रण भी भेजा गया है. इस निमंत्रण के बाद से राजनीति जगत में हलचल देखी जा रही है. एक ओर जहां महागठबंधन में शामिल नेता बाबा पर जुबानी हमला करते नजर आ रहे हैं तो वहीं बाबा ने उन्हें कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेज डाला. सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना वहीं, बाबा के आगमन पर हो रहे विरोध के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बागेश्वर धाम को बिहार में आने से रोकने और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात पर सीएम नीतीश को खुली चुनौती दी है. सुशील मोदी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार में हिम्मत है तो पटना आते ही संत धीरेंद्र शास्री को गिरफ्तार करें, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगायें और रामनवमी पर हुए हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित करें. सुशील मोदी ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम को बिहार में घुसने ना देने की धमकी, बजरंग दल पर प्रतिबंध की मांग, श्रीरामचरित मानस की निंदा, राम मंदिर का विरोध, सासाराम-बिहार शरीफ में पथराव-बमबाजी से पीड़ित अनेक राम भक्तों को ही दंगाई घोषित कर एकतरफा कार्रवाई करना और ब्राह्मणों को विदेशी बताना यह साबित करता है कि महागठबंधन सरकार वोट बैंक के लिए पूरी तरह हिंदू विरोधी हो गई है.
Article Advertisement
Crime
तेजप्रताप ने बाबा बागेश्वर को बताया देशद्रोही और डरपोक, आगमन से पहले जमकर विरोध
13 मई से लेकर 17 मई तक बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान नौबतपुर के तरेत पाली में बाबा बागेश्वर हनुमान कथा करेंगे. उनके आगमन से पहले ही बिहार में राजनीति चरम पर है. वहीं एक बार फिर बाबा पर हमला करते हुए तेजप्रताप यादव ने उन्हें डरपोक और देशद्रोही बता

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
