'BPSC अभ्यर्थियों की मांग पर विचार नहीं हुआ तो हम लड़ेंगे उनकी लड़ाई', तेजस्वी ने लिखा CM नीतीश को पत्र तेजस्वी यादव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ बंद करे. पटना: बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर परीक्षार्थियों की समस्या के समाधान की मांग की है. साथ ही कहा कि अगर अभ्यर्थियों की समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पत्र लिखा: तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की समस्या हो रही है. आयोग के सर्वर की खामी के कारण फॉर्म भरने की आखिरी तारीख से दो-तीन दिन पहले सर्वर के ठीक से काम नहीं करने के कारण लाखों अभ्यर्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, जो कि उनके भविष्य और सतत परिश्रम के लिए एक आघात है. नेता प्रतिपक्ष ने आयोग पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी सफलता के लिए आयोग द्वारा फॉर्म भरने में असमर्थ रहे अभ्यर्थी को ही उल्टे अगंभीर ठहरा रहा है. छात्रों में भ्रम की स्थिति: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि अभ्यर्थियों और अभिभावकों को अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आयोग नॉर्मलाइजेशन लागू करेगा या नहीं?
Education
'BPSC अभ्यर्थियों की मांग पर विचार नहीं हुआ तो हम लड़ेंगे उनकी लड़ाई', तेजस्वी ने लिखा CM नीतीश को पत्र
'BPSC अभ्यर्थियों की मांग पर विचार नहीं हुआ तो हम लड़ेंगे उनकी लड़ाई', तेजस्वी ने लिखा CM नीतीश को पत्र तेजस्वी यादव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ बंद करे. पटना: बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को लेकर पूर्व डिप्टी सीए
Article Advertisement
Article Advertisement
फॉर्म भरवा देने के बाद भी अभ्यर्थियों को अभी तक पूरी परीक्षा पद्धति की जानकारी नहीं मिल पाई है, जो उनके लिए अन्यायपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह एक उल्लेख करना आवश्यक है कि नॉर्मलाइजेशन की प्रणाली सदैव से और सामान्य रूप से विवादित रही है. किसी अभ्यर्थी को अगर कठिन प्रश्न का उत्तर पता है तो उसके लिए यह प्रश्न सरल है. किसी भी प्रश्न का सरल या कठिन होना अभ्यर्थी की तैयारी पर निर्भर करता है. आयोग की इच्छा हठधर्मिता और बुद्धिमत्ता पर नहीं. सरकार से क्या है तेजस्वी की मांग?: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार से जो मांग की है, उसके तहत उन्होंने फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच अतिरिक्त दिन दिए जाने की मांग की है ताकि आयोग की नाकामी अथवा सर्वर की खामी के कारण जो अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सके वह फॉर्म भर सकेंगे. तेजस्वी ने आयोग 70 में बीपीएससी की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने नॉर्मलाइजेशन की विवादित और अन्यायपूर्ण प्रक्रिया से बचाने की मांग की है. इसके साथ पूर्व डिप्टी सीएम ने मांग की है कि परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट एक पेपर एक पैटर्न और बिना पेपर लीक के हो. तेजस्वी ने दी आंदोलन की धमकी: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो हम आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ बंद करें. "बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखकर त्वरित समाधान की मांग की है. अगर सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो हम आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे. एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ बंद करें."- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
