अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

‘लाॅ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त…’, बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला

‘लाॅ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त…’, बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 20 साल में बिहार में 60 हजार हत्याएं हुई हैं इसके लिए सरकार लालू यादव को जिम्मेदार ठहराती

‘लाॅ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त…’, बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला

Article Advertisement

‘लाॅ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त…’, बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 20 साल में बिहार में 60 हजार हत्याएं हुई हैं इसके लिए सरकार लालू यादव को जिम्मेदार ठहराती है। बिहार में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव निशाना साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के बाहर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बीते 20 सालों में 60 हजार से अधिक हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार चलाने में बुरी तरह विफल है। उनके स्वयं के गृह जिले नवादा में अपराध की घटना हुई लेकिन सीएम नीतीश ने एक शब्द उन पीड़ित महिलाओं के लिए नहीं बोला। जिस बच्ची की निर्मम हत्या हुई, पैरों में कील ठोक दी गई। जिस पर भी सीएम ने कुछ नहीं कहा। बिहार की जनता सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। बिहार की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन पुलिसवालों को दी गई आज वे पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं है। ये सीएम नीतीश कुमार जी का माॅडल है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बिहार में लाॅ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। आज बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस को भागना पड़ रहा है। सीएम इन घटनाओं पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। बिहार में अपराधी पुलिसवालों को पीट रहे हैं और गृहमंत्री अचेत अवस्था में आ चुके हैं। बढ़ता अपराध चिंता का विषय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा बिहार विधानसभा में विपक्ष लाॅ एंड ऑर्डर के विषय पर कार्य स्थगन का प्रस्ताव लाया है। बिहार में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है वह वास्तव में चिंता का विषय है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार के राज में सब कुछ चौपट हो रहा है। सीएम स्वयं अपराधियों को संरक्षण देते रहे हैं। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। एएसआई रैंक के अधिकारियों की एक नहीं बल्कि दो-दो हत्याएं हुई हैं, लेकिन सीएम के पास दो शब्द नहीं है इस विषय पर बोलने के लिए। लालू यादव को दोषी ठहराएंगे तेजस्वी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि बिहार में पिछले 20 साल में जो घटनाएं हुई हैं उसके लिए भी दोषी लालू यादव को ही ठहराया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग सिर्फ लालू यादव को दोषी ठहराने का काम करते हैं। ये सरकार 20 साल से क्या कर रही है? अगर आज यहां किसी दूसरे की सरकार होती तो अब तक हाय तौबा मच जाती। राज्यपाल सभी परिस्थितियों को देख रहे हैं, लेकिन उनके भी हाथ बंधे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read