अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बिहार की राजनीति में फिर पलटी के कितने चांस? नीतीश के बाद तेजस्वी के बयान के क्या मायने

बिहार की राजनीति में फिर पलटी के कितने चांस? नीतीश के बाद तेजस्वी के बयान के क्या मायने तेजस्वी यादव समस्तीपुर से आभार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार के तीसरी बार महागठबंधन में आने के सवाल पर कहा कि दो बार मदद कर दिए... अब कोई चांस नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवा

बिहार की राजनीति में फिर पलटी के कितने चांस? नीतीश के बाद तेजस्वी के बयान के क्या मायने

Article Advertisement

बिहार की राजनीति में फिर पलटी के कितने चांस? नीतीश के बाद तेजस्वी के बयान के क्या मायने तेजस्वी यादव समस्तीपुर से आभार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार के तीसरी बार महागठबंधन में आने के सवाल पर कहा कि दो बार मदद कर दिए... अब कोई चांस नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा। Tejashwi Yadav Aabhar Yatra: बिहार की राजनीति तेजी से बदल रही है। राज्य की सियासत के दो बड़े नेताओं के बयानों ने साफ कर दिया है कि पटना की राजनीति किस ओर जाएगी। दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने खुलकर स्वीकारा था कि दो बार गलती हो गई और उनके साथ चले गए अब तीसरी बार नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार का ये बयान उन अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए था, जो सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद पनपा था। असल में नीतीश को लेकर अफवाहों पर सही मायने में ब्रेक तेजस्वी यादव के बयान से लगा है, आरजेडी नेता ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। दो बार साथ दे दिया। पिछली बार पैर पकड़ने लगे थे, अब आगे कोई चांस नहीं है। तेजस्वी के इस बयान के बाद साफ है कि निकट भविष्य में दोनों नेताओं और पार्टियों के साथ आने का कोई चांस नहीं है। क्योंकि पहले नीतीश कुमार ने और बाद में तेजस्वी यादव ने बयान देकर अपनी पोजिशन स्पष्ट कर दी है। यही नहीं तेजस्वी यादव, लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार से सवाल कर रहे हैं और नीतीश के साथ बीजेपी को भी घेर रहे हैं। भाजपा के टच में हैं चौधरीः तेजस्वी तेजस्वी यादव सोमवार को यही नहीं रूके, उन्होंने नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी पर सीधे निशाना साधा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि चौधरी भाजपा के टच में हैं, वह तो भाजपा के ही आदमी हैं। तेजस्वी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है। अपराधी जब चाहे, जहां चाहे किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे है। एनडीए के कर्ता-धर्ता बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त मुख्यमंत्री से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है। तेजस्वी यादव की आभार यात्रा बता दें कि तेजस्वी यादव मंगलवार से आभार यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से होगी। यात्रा के पहले फेज में तेजस्वी समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद ये पहली बार है जब तेजस्वी यादव नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बिहार की यात्रा पर निकले हैं। नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना दौरे का असर जल्द ही दिखने वाला है। प्रदेश बीजेपी अध्य़क्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा। माना जा रहा है बिहार सरकार में दिलीप जायसवाल और महेश्वर हजारी सहित 5 मंत्री बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी और जेडीयू में एडजस्टमेंट पर भी बात हो सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read