तेजस्वी ने फिर कसा PM Modi पर तंज, बयान सुनकर BJP हो सकती है परेशान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्स (X) पर टैग करते हुए बिहार में बढ़ते अपराधों पर निंदा की अपेक्षा की है. उन्होंने 33 घटनाओं का उल्लेख कर प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग की और तंज कसा है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से याद किया है. मंगलवार, 25 जून की सुबह, उन्होंने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' (X) पर बिहार में घटित 33 घटनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री से उन पर दो शब्द निंदा करने की अपेक्षा व्यक्त की है. तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में लिखा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपके पावन मुखारविंद से बिहार में निरंतर बढ़ रहे अपराधों पर कुछ शब्दों की निंदा की अपेक्षा है. जब चुनाव नजदीक आते हैं तो आपको जंगलराज के खतरों की याद आ जाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज बिहार में अपराध अपने चरम पर है.'' वहीं उन्होंने आगे लिखा, ''न्यायप्रिय और विवेकशील बिहारियों का मानना है कि आपकी निंदा और चिंताओं का असली उद्देश्य चुनावी राजनीति से प्रेरित होता है. बिहार में वर्तमान समय में जो अपराध हो रहे हैं, उनके प्रति आपकी उदासीनता समझ से परे है. आपकी जानकारी और संज्ञान के लिए पिछले 2-3 दिनों में घटित कुछ प्रमुख आपराधिक घटनाओं की एक संक्षिप्त सूची साझा कर रहा हूं.'' अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने इन घटनाओं का किया जिक्र 𝟏. शेखपुरा में डबल इंजन सरकार में डबल पावर से लैस अपराधियों ने 8 साल की बच्ची की घर में घुस गोली मारकर हत्या की. 𝟐. कैमूर में अपराधियों ने युवक की हत्या की. 𝟑. अपराधियों ने तांडव मचा सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या की. 𝟒. मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने ईंट और पत्थरों से सिर और चेहरे को कूच-कूच कर एक युवक की निर्मम हत्या की!
𝟓. अररिया में 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव फेंका!
𝟔. बेतिया में अपराधियों ने पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया. 𝟕. सीतामढ़ी में सत्ता संरक्षित लुटेरों ने CSP संचालक से सरेआम 8 लाख रुपये लूटे. पुलिस मूकदर्शक. NDA के स्थानीय सांसद जातीय बदला लेने में वयस्त और मस्त!
𝟖. नालंदा में भगवा गमछाधारी ने स्कूल में घुस स्कूल हेडमास्टर को गोली मारी. 𝟗. सिवान में ADJ वन के कर्मचारी की गोली मार हत्या. 𝟏𝟎. नवादा में 3 महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत. 𝟏𝟏. समस्तीपुर में सरकारी अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की, 2 लोग घायल. 𝟏𝟐. मोतिहारी जिला अंतर्गत थाने के हाजत में युवक की संदेहास्पद मौत. 𝟏𝟑. छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गोली, गोलीबारी में एक की मौत. 𝟏𝟒. भोजपुर में गोलियां चलीं, एक की मौत. 𝟏𝟓. नालंदा में सरकारी अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की. 𝟏𝟔. मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में दो अलग-अलग इलाकों से एक युवक और एक गर्भवती महिला के शव मिलने से दहशत. 𝟏𝟕. बेतिया के सिकटा में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला. अपराधियों द्वारा हत्या की आशंका. 𝟏𝟖. वैशाली में बाजार में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में अपराधी बेकाबू. 𝟏𝟗. पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या. राजधानी में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से दहला इलाका. 𝟐𝟎. मोकामा में सत्ता प्रमाणित खूंखार सरकारी गुंडों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, बढ़ते अपराध के विरोध में लोगों ने किया जाम. 𝟐𝟏. पटना में अपराधियों ने दो युवकों की हत्या की. शवों को फेंक अपराधी फरार. 𝟐𝟐. दानापुर में बीजेपी नेता ने अपने बेटे के अपहरण की जताई आशंका. 𝟐𝟑. मुजफ्फरपुर में किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फिर चटवाया थूक 𝟐𝟒. शराबी अपराधी ने लड़की के मुंह में मारी गोली, लड़की की हुई मौत. 𝟐𝟓. पटना के बैरिया में अपराधियों ने महिला की हत्या कर शव फेंका, गले पर कटे का निशान 𝟐𝟔. शेखपुरा में दबंगों की दबंगई, महादलित के साथ मारपीट 𝟐𝟕. रोहतास में कानून की धज्जियां उड़ा दारोगा ने डॉक्टर पिता-पुत्र की पिटाई की. 𝟐𝟖. मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने पुलिस का इकबाल खत्म होने पर पुलिस पर ही किया हमला, दारोगा का सिर फोड़ा. 𝟐𝟗. वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग से छात्र की गोली मारकर हत्या. 𝟑𝟎. पटना के पंडारक में महिला से गुंडों ने रुपयों का बैग लूटा. 𝟑𝟏. पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर मां-बेटी को छेड़ा और पीटा. 𝟑𝟐. भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दलित युवक की हत्या की. 𝟑𝟑. भागलपुर में महिला प्रोफेसर से 50 लाख की ठगी की गई. आपको बता दें कि तेजस्वी ने अपने संदेश के माध्यम से बिहार में बढ़ते अपराधों की ओर ध्यान आकर्षित किया और प्रधानमंत्री से अपेक्षा जताई कि वे इन मुद्दों पर कुछ कहें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री की चिंता अक्सर चुनावी अवसरों पर ही जागृत होती है. तेजस्वी का यह कदम इस बात का प्रतीक है कि बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष कितना चिंतित है और वे इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की उदासीनता को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं.
Article Advertisement
Education
तेजस्वी ने फिर कसा PM Modi पर तंज, बयान सुनकर BJP हो सकती है परेशान
तेजस्वी ने फिर कसा PM Modi पर तंज, बयान सुनकर BJP हो सकती है परेशान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्स (X) पर टैग करते हुए बिहार में बढ़ते अपराधों पर निंदा की अपेक्षा की है. उन्होंने 33 घटनाओं का उल्लेख कर प्रधानमंत्री से कार्रवाई की मांग की और तंज कसा है.

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
