पटना: बिहार में 4 सितंबर को बीजेपी द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर सियासी घमासान तेज हो गया है।
आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बंद की असफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।
Education
‘बिहार बंद बुलाकर एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए’, तेजस्वी यादव का BJP पर जोरदार हमला
पटना: बिहार में 4 सितंबर को बीजेपी द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर सियासी घमासान तेज हो गया है। आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बंद की असफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आम जनत

Article Advertisement
Article Advertisement
तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आम जनता से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और कटाक्ष किया कि “बीजेपी एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाई।” तेजस्वी यादव का कटाक्ष तेजस्वी ने लिखा, “वाह मोदी जी, वाह!
काश बिहार बंद के लिए भी भाड़े पर लोग बुला लेते जैसे रैली में बुलाते हैं।
भाजपाई गुंडों ने महिलाओं, छात्राओं, बुज़ुर्गों और यहां तक कि शहीद परिजनों तक से दुर्व्यवहार किया।
एम्बुलेंस रोकी गई, बच्चों को स्कूल जाने से रोका गया, लेकिन फिर भी एक वार्ड तक बंद नहीं हो पाया।
धिक्कार है!” उन्होंने आगे प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, “गुजरात के रहने वाले मोदी जी ने वोट की खेती के लिए बिहारियों को परेशान किया।
अब उन्हें और बेहतर स्क्रिप्ट के साथ आंसू बहाने होंगे।” लालू यादव का व्यंग्य आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी एक कार्टून शेयर करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा और लिखा: “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में?
ये गुजराती फ़ॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा।” जेडीयू का पलटवार जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा: “तेजस्वी यादव राजनीति में भी सुपर फ्लॉप हैं।
यह मामला मां-बहन के सम्मान का है।
बंद प्रतीकात्मक था, लेकिन इसमें किसी भी तरह का गलत व्यवहार निंदनीय है।” पृष्ठभूमि बिहार बीजेपी ने 4 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया था।
हालांकि, कई जगहों पर बंद का असर फीका रहा और विपक्ष ने इसे बीजेपी की असफलता करार दिया।
विधानसभा चुनाव नज़दीक आने के कारण यह मुद्दा सियासी रंग लेता जा रहा है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
