तेजस्वी यादव की यात्रा का आज दूसरा दिन, खगड़िया में RJD कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद तेजस्वी यादव की यात्रा का आज दूसरा दिन है. आज वह खगड़िया में आरजेडी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन की मजबूती पर मंथन करेंगे. खगड़िया: पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार की यात्रा कर रहे हैं. कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत आज वह खगड़िया में रहेंगे. जहां कोसी कॉलेज मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई. बुधवार शाम को ही वह खगड़िया पहुंच चुके हैं. खगड़िया में तेजस्वी यादव: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दूसरे दिन खगड़िया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी चुनावों को लेकर रायशुमारी करेंगे. खगड़िया सर्किट हाउस में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. साथ ही गुरुवार के कार्यक्रम को लेकर बातचीत की. "खगड़िया के कोसी कॉलेज मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. कार्यक्रम पांच दिसंबर को ग्यारह बजे से तीन बजे तक आयोजित होगा, जिसमें राजद के कार्यकर्ता शामिल होंगे."- मनोहर यादव, जिलाध्यक्ष, आरजेडी पहले दिन मुंगेर में थे तेजस्वी: अपनी यात्रा के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुंगेर में आरजेडी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव और लोकसभा चुनाव में मुंगेर की उम्मीदवार रहीं अनिता देवी महतो समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. "संगठन, शक्ति और कार्यकर्ता का बल वंचित उपेक्षित उत्पीड़ित व गरीब का दल आपका अपना सबका राष्ट्रीय जनता दल आज मुंगेर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में पार्टी के आधार स्तंभ कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक लिया."- तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा मुस्लिम समाज को संदेश देने की कोशिश: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जिस तरह से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है, वैसे में आरजेडी लगातार ये बताने की कोशिश कर रहा है कि वह अल्पसंख्यक समाज के साथ है और किसी भी सूरत में उनके हितों की अनदेखी नहीं होगी. इसी कवायद में तेजस्वी यादव ने मुंगेर में मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने मुंगेर के तारीखी खानकाह रहमानिया जाकर मरहूम हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी साहब और उनके आबा-ओ-अजदाद को खिराज-ए-अकीदत पेश किया.
Article Advertisement
Education
तेजस्वी यादव की यात्रा का आज दूसरा दिन, खगड़िया में RJD कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद
तेजस्वी यादव की यात्रा का आज दूसरा दिन, खगड़िया में RJD कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद तेजस्वी यादव की यात्रा का आज दूसरा दिन है. आज वह खगड़िया में आरजेडी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन की मजबूती पर मंथन करेंगे. खगड़िया: पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार की यात्रा क
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
