दस राज्यों में रोजाना बढ़ रहे हैं कोविड-19 के नये मामले नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के 1,26,789 नए मामलों में से 84.21 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि देश में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों के क्रमश: 2.19 से 6.21 प्रतिशत बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,29,28,574 हो गए हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मामले सामने आए।
इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नये मामले सामने आए।
भारत में 9,10,319 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 66,486 मरीज बढ़ हैं।
मंत्रालय ने कहा, “देश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 74.13 प्रतिशत मरीज शामिल हैं।
अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 55.26 प्रतिशत मामले हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 59,258 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,18,51,393 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
वहीं इसी अवधि के दौरान 685 और लोगों की मौत भी हुई।
मौत के नये मामलों में 87.59 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक 322 लोगों की मौत हुई जबकि पंजाब में 62 लोगों ने दम तोड़ दिया।
मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई।
इनमें असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
India
दस राज्यों में रोजाना बढ़ रहे हैं कोविड-19 के नये मामले
दस राज्यों में रोजाना बढ़ रहे हैं कोविड-19 के नये मामले नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के 1,26,789 नए मामलों में से 84.21 प्रत

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


